फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Meerut: 42 licenses of fireworks suspended, illegal business of firecrackers is going on in many areas of the city

Meerut : आग में खाक हो रहीं जिंदगियां फिर भी नहीं लिया कोई सबक, कई इलाकों में चल रहा है पटाखों का अवैध कारोबार

Mon, 06 Jun 2022 04:08 PM IST
Dimple Sirohi अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Mon, 06 Jun 2022 04:08 PM IST
सार

मेरठ में कई क्षेत्रों में पटाखों का अवैध कारोबार चल रहा है जबकी आतिशबाजी के 42 लाइसेंस निलंबित हैं। धौलाना में हुए हादसे के बाद पुलिस प्रशासन कार्रवाई का दावा कर रहा है।

विज्ञापन
Meerut: 42 licenses of fireworks suspended, illegal business of firecrackers is going on in many areas of the city
मेडिकल में भर्ती झुलसे लोग - फोटो : amar ujala

विस्तार

हापुड़ के धौलाना स्थित फैक्टरी में धमाके के हादसे ने एक बार फिर से जिले में भी विक्टोरिया कांड से लेकर अन्य हादसों की याद ताजा कर दी है। यहां भी ऐसी घटनाओं में जिंदगियां खाक होती रही हैं, लेकिन सरकारी तंत्र ने कोई सबक नहीं लिया।

विज्ञापन


आतिशबाजी के 42 लाइसेंस निलंबित हैं और महज एक ही वैध है। इसके बावजूद शहर और देहात के कई इलाकों में पटाखों का अवैध कारोबार चल रहा है। यहां भी ऐसे धमाकों का डर हर पल बना रहता है। विक्टोरिया कांड के पीड़ित तो अब तक भी न्याय और सरकारी मदद के लिए भटक रहे हैं। हालांकि अब पुलिस प्रशासन ऐसी अवैध फैक्ट्रियों पर कार्रवाई करने का दावा कर रहा है।
विज्ञापन


इन क्षेत्रों में होता है पटाखों का अवैध कारोबार
जिले में अवैध रूप से पटाखे बनाने और उन्हें स्टोर करने का काम लगातार चलता रहा है। इसी का नतीजा रहा कि सीमित कार्रवाई के बावजूद अब तक लाखों के अवैध पटाखे पुलिस बरामद कर चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


तीरगरान कोतवाली, जयभीम नगर, कोटला बाजार, मवाना, सरधना, अब्दुल्लापुर, परीक्षितगढ़्, कमालपुर, परतापुर, टीपी नगर में अवैध रूप से पटाखों को स्टोर किया जाता है। यहीं से शादी समारोह और अन्य मौकों पर आतिशबाजी का सामान सप्लाई किया जाता है।

यह भी पढ़ें: UP: पति बोला-बच्ची मेरी नहीं, पत्नी ने कहा-डीएनए टेस्ट कराओ, भंवर में फंसा एक साल की मासूम का भविष्य 

यह हुई अब तक कार्रवाई
01 नवंबर 2020 को मवाना के मोहल्ला कल्याण सिंह में लाखों रुपये के पटाखे पकड़े 
13 अक्तूबर 2021 को कंकरखेड़ा पुलिस ने कासमपुर में चार लाख रुपये के पटाखे बरामद किए 
12 अक्तूबर 2021 को देहली गेट पुलिस ने कोटला बाजार से लाखों रुपये के पटाखे जब्त किए
12  अक्तूबर 2021 को कोतवाली पुलिस ने भी लाखों रुपये के पटाखे कब्जे में लिए 
10 अक्तूबर 2021 को लावड़ में भी लाखों रुपये के पटाखों को जब्त किया गया 

पटाखे का अवैध व्यापार करने वालों पर करेंगे कार्रवाई
मेरठ में जिसके पास वैध लाइसेंस है, उसका लाइसेंस आगरा लैब से अनुमति के बाद आया है। इसके अलावा जो भी अवैध रूप से पटाखे बनाएगा या बेचेगा, उसके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। -संतोष कुमार, एफएसओ, मेरठ।

अभियान चलाया जाएगा
अवैध रूप से पटाखा स्टोर करके रखने वालों के खिलाफ अभियान चलाकर कार्रवाई की जाएगी। विस्फोटक सामग्री को रखना पूरी तरह से अवैध है। गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी। -विनीत भटनागर, एसपी सिटी, मेरठ।
 

यह भी पढ़ें: रिकॉर्ड तोड़ गर्मी: 14 साल में सबसे गर्म रविवार, लू ने झुलसाया, पारा 43 के पार, अगले दो दिन ऐसा रहेगा मौसम

मेडिकल में नौ का चल रहा है उपचार, तीन की हालत गंभीर
हापुड़ के धौलाना में हुए धमाके में झुलसे हुए नौ लोगों का मेडिकल की इमरजेंसी में इलाज चल रहा है। इनमें से तीन की हालत गंभीर है। लोगों का कहना है कि तार से चिंगारी उठी थी, फिर जोर का धमाका हुआ और सब धुआं-धुआं हो गया। कई शव तो हवा में उछलकर दूर जाकर गिरे। इस खौफनाक मंजर को कभी भूल नहीं पाएंगे।

जैनब (22) करीब पांच प्रतिशत झुलसी है। उसने बताया कि वह 10 घंटे फैक्टरी में काम करती थी। इसके लिए उसे 8500 रुपये मिलते थे। एक तार में चिंगारी से आग लगी थी। पलक झपकते ही जोर का धमाका हुआ। शाहजहांपुर के मनोज (18) भी पांच प्रतिशत जले है। उसने बताया कि दोपहर में खाना खाकर सभी मजदूर काम कर रहे थे। जो सामान तैयार होता था, उसकी पैकेजिंग भी हो रही थी, तभी हादसा हुआ। आंखों के सामने अंधेरा छा गया। मैं जान बचाकर फैक्टरी से भागा। 

पांच प्रतिशत झुलसे राजेश (21) ने कहा कि हादसे के समय फैक्टरी में बिजली की मशीन चल रही थी। गर्मी बहुत थी। कुछ ही देर में बेहोशी छा गई। इसके बाद का कुछ याद नहीं। इमरजेंसी मेडिकल ऑफिसर डॉ, हर्षवर्धन ने बताया कि तीन लोग ज्यादा जले हुए हैं। उन्हें बेहतर इलाज देने की पूरी कोशिश की जा रही है। 
 
इनकी हालत है गंभीर 
उपचाराधीन  मरीज        झुलसने का प्रतिशत

शिवम (28)                    95-100
सरोज  (26)                   95-100
एजाज (27)                   60-70

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed