Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Meerut Lawyers Protest for High Court Bench, Warn of Boycott in Upcoming Elections

मेरठ: कमिश्नरी चौराहे पर अधिवक्ताओं का प्रदर्शन, बोले- वोट चाहिए तो हाई कोर्ट बेंच दो, पुलिस से नोकझोंक

Fri, 27 Nov 2026 02:54 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Fri, 27 Nov 2026 02:54 PM IST
सार

मेरठ के कमिश्नरी चौराहे पर शुक्रवार को हाई कोर्ट बेंच की मांग को लेकर बड़ी संख्या में अधिवक्ताओं ने प्रदर्शन किया। उन्होंने कहा कि बेंच नहीं मिली तो आगामी चुनाव में वोट नहीं देंगे। प्रदर्शन के दौरान पुलिस और अधिवक्ताओं के बीच नोकझोंक हुई।

विज्ञापन
Meerut Lawyers Protest for High Court Bench, Warn of Boycott in Upcoming Elections
मेरठ में अधिवक्ताओं का प्रदर्शन, पुलिस से नोकझोंक - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मेरठ में हाई कोर्ट बेंच की मांग को लेकर अधिवक्ताओं ने शुक्रवार को कमिश्नरी चौराहे पर प्रदर्शन किया। अधिवक्ताओं ने आगामी चुनाव में वोट नहीं देने की चेतावनी देते हुए कहा कि राजनीतिक दलों को वोट चाहिए तो पश्चिमी उत्तर प्रदेश में हाई कोर्ट बेंच देनी होगी। प्रदर्शन के दौरान मौके पर पुलिस मौजूद रही। इस बीच अधिवक्ताओं और पुलिस के बीच तीखी नोकझोंक भी हुई।

विज्ञापन




यह भी पढ़ें: उपमुख्यमंत्री का तंज: बोले-2047 तक यूपी-दिल्ली में राहुल-अखिलेश की जगह नहीं , सिर्फ सैफई के प्रधान बनने लायक

विज्ञापन
Trending Videos

'वोट चाहिए तो हाई कोर्ट बेंच चाहिए'
कमिश्नरी चौराहे पर बड़ी संख्या में जुटे अधिवक्ताओं ने हाई कोर्ट बेंच की मांग को लेकर नारेबाजी की। उन्होंने कहा कि लंबे समय से बेंच की मांग उठाई जा रही है, लेकिन इस पर कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया। अधिवक्ताओं ने स्पष्ट किया कि मांग पूरी नहीं होने पर आगामी चुनाव में वोट नहीं दिया जाएगा।

प्रदर्शन के दौरान पुलिस से नोकझोंक
अधिवक्ताओं के प्रदर्शन को देखते हुए मौके पर पुलिस मौजूद रही। इस दौरान पुलिस और प्रदर्शन कर रहे अधिवक्ताओं के बीच छोटी-मोटी नोकझोंक हुई। अधिवक्ताओं ने अपनी मांग दोहराते हुए कहा कि हाई कोर्ट बेंच मिलने तक आंदोलन जारी रहेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed