फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Meerut: Large quantity of fake Allout and Goodnight caught in Thaparnagar, two brothers were running business

Meerut: थापरनगर में भारी मात्रा में नकली ऑलआउट व गुडनाइट पकड़ी, दो भाइयों ने चला रखा था धंधा, एक गिरफ्तार

Tue, 14 Oct 2025 10:17 PM IST
मोहम्मद मुस्तकीम अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ Published by: मोहम्मद मुस्तकीम Updated Tue, 14 Oct 2025 10:17 PM IST
सार

कंपनी के अधिकारी ने पुलिस को साथ लेकर थापरनगर में छापा मारा तो यहां नकली 2563 पीस बरामद हुए। पुलिस ने मौके से एक आरोपी को पकड़ा, जबकि मुख्य आरोपी भाग गया। सदर बाजार थाने में केस दर्ज कराया गया है। 

विज्ञापन
Meerut: Large quantity of fake Allout and Goodnight caught in Thaparnagar, two brothers were running business
Raid Demo - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मेरठ में अब नकली ऑलआउट और गुडनाइट भी भारी मात्रा में बेची जा रही है। थापरनगर में गोडरेज के नकली गुडनाइट व ऑलआउट बेचे जाने की शिकायत पर कंपनी अधिकारियों ने छापा मारा। गोदाम से पुलिस ने नकली 2563 पीस बरामद किए। एक युवक को मौके से पकड़ लिया गया, जबकि मुख्य आरोपी भाग गया। कंपनी के अधिकारी ने सदर बाजार थाने में मुकदमा दर्ज कराया है।
विज्ञापन

 

एसपी सिटी आयुष विक्रम सिंह ने बताया कि आइपी इन्वेस्टिगेशन सीर्पेस के रीजनल हेड शहबाज आलम ने शिकायत की कि सदर बाजार में गोदरेज कंपनी की नकली ऑलआउट व गुडनाइट बनाकर बेची जा रही है। उन्होंने पूरे मामले की जांच की। जानकारी करने पर पता चला कि थापरनगर में आकाश गुप्ता ही उनको बेचता है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस के साथ कंपनी अधिकारियों ने थापरनगर में आकाश गुप्ता के गोदाम पर छापा मारा। यहां से पुलिस ने तीन बोरों में 1740 पीस ऑलआउट अल्ट्रा व गुडनाइट के 823 पीस बरामद किए। गोदाम से पुलिस ने चाणक्य पुरी सदर बाजार निवासी आकाश गुप्ता को गिरफ्तार किया। 
 
विज्ञापन

पूछताछ में उसने बताया कि यह सामान उसका भाई विशाल गुप्ता बनाता है और सप्लाई करता है। पुलिस ने माल जब्त कर लिया। एसपी सिटी ने बताया कि सदर बाजार थाने पर शहबाज ने आकाश गुप्ता व विशाल गुप्ता के खिलाफ कॉपी राइट एक्ट की धारा में रिपोर्ट दर्ज कराई है। भागे हुए आरोपी को भी जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed