फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Meerut: Laborer Found Dead on Cot in Meerut's Baral Village, Suspected Heart Attack

Meerut: चारपाई पर पड़ा मिला मजदूर का शव, दिल का दौरा पड़ने से मौत की आशंका

Fri, 27 Jun 2025 02:44 PM IST
डिंपल सिरोही न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: डिंपल सिरोही Updated Fri, 27 Jun 2025 02:44 PM IST
सार

मेरठ के परतापुर के बराल गांव में एक मजदूर का शव किराए के मकान में चारपाई पर पड़ा मिला। पुलिस को सूचना देने पर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। मौत का कारण हार्ट अटैक माना जा रहा है।

विज्ञापन
Meerut: Laborer Found Dead on Cot in Meerut's Baral Village, Suspected Heart Attack
मेरठ पुलिस मौके पर पहुंची - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मेरठ में परतापुर थाना क्षेत्र के बराल गांव में शुक्रवार सुबह एक व्यक्ति का शव चारपाई पर पड़ा मिला। मृतक की पहचान रामवीर (52) पुत्र राजाराम शुक्ला निवासी कोसीपुर, सुल्तानपुर के रूप में हुई है। वह यहां किराए के मकान में रहकर मजदूरी करता था।

विज्ञापन

बताया गया कि रामवीर गांव के ही निरंजन के मकान में किराए पर रहता था और उद्योग पुरम क्षेत्र में मजदूरी करता था। सुबह जब मकान मालिक ने उसके कमरे का दरवाजा खुला देखा और कोई हलचल नहीं हुई तो अंदर जाकर देखा। रामवीर चारपाई पर मृत अवस्था में पड़ा था।

विज्ञापन


यह भी पढ़ें: Meerut News Today Live: मेरठ और आसपास की ताजा और अहम खबरें, पढ़ें 27 जून को आपके शहर में क्या हुआ

विज्ञापन
विज्ञापन

मकान मालिक ने तुरंत स्थानीय चिकित्सक को बुलाया और पुलिस को सूचना दी। प्रारंभिक जांच में उसकी मौत हार्ट अटैक से होने की आशंका जताई जा रही है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed