फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Meerut: Kithore police has recovered 50 thousand by keeping a pistol in scooty, incident was captured in CCTV

यूपी: खाकी का फिर नया कांड, CCTV फुटेज देख हर कोई हैरान, स्कूटी में तमंचा रख वसूले 50 हजार, खूब हो रही किरकिरी

Fri, 29 Sep 2023 04:39 PM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ
अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ Published by: कपिल kapil Updated Fri, 29 Sep 2023 04:39 PM IST
सार

Meerut News : यूपी पुलिस नए-नए कांड कर रही है। मेरठ में खरखौदा के बाद अब किठौर पुलिस ने नया कांड कर दिया। खाकी की यह करतूत सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई, जिसे देखकर हर कोई हैरान है।

विज्ञापन
Meerut: Kithore police has recovered 50 thousand by keeping a pistol in scooty, incident was captured in CCTV
यूपी पुलिस। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

यूपी पुलिस के सिपाही द्वारा शिक्षक की बाइक में तमंचा रखने का मामला अभी ठंडा भी नहीं हुआ और खाकी ने फिर से एक नया कांड कर दिया। इन दोनों मामलों से यूपी पुलिस की खूब किरकिरी हो रही है।

विज्ञापन


मेरठ में खरखौदा के बाद अब किठौर पुलिस ने भी नया कांड कर दिया। तमंचा बरामद कर थाने लाई गई स्कूटी किठौर पुलिस ने छोड़ दी। इसकी एवज में पुलिस पर 50 हजार रुपये वसूलने का आरोप लगा है। युवक ने एसएसपी से शिकायत करते हुए कार्रवाई की मांग की है। घटना की सीसीटीवी फुटेज भी एसएसपी को सौंपी है।

विज्ञापन

राधना इनायतपुर निवासी फिरोज बृहस्पतिवार को एसएसपी कार्यालय पहुंचा। फिरोज ने बताया कि वह प्लंबर का काम करता है। बुधवार दोपहर वह काम से लौटा और स्कूटी अपने घेर में खड़ी कर दी। रात करीब 8:30 बजे थाने के तीन पुलिसकर्मी उसके घर पहुंचे। दरवाजा खोलते ही पुलिसकर्मियों ने फिरोज की मां से स्कूटी चोरी की बताते हुए चाबी मांगी।

आरोप है कि पुलिसकर्मियों ने स्कूटी में तमंचा रखकर उसका वीडियो बना लिया। इसके बाद स्कूटी को अपने साथ ले गए। यह घटनाक्रम सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया। पीड़ित का आरोप है कि स्कूटी को छोड़ने की एवज में पुलिसकर्मियों ने एक लाख रुपये की मांग की। बाद में 50 हजार वसूल कर स्कूटी छोड़ दी गई। फिरोज ने इस मामले में दोषी पुलिसकर्मियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।

विज्ञापन

ये दिखा सीसीटीवी फुटेज में
फिरोज के घर के सीसीटीवी फुटेज में पुलिसकर्मी उसकी मां से बात करते हुए दिख रहे हैं। इसके बाद चाबी लेकर पुलिसकर्मी घेर में खड़ी स्कूटी की तरफ जाते हुए भी दिख रहे हैं। साथ ही फिरोज की मां व अन्य कुछ ग्रामीण भी वहां पहुंचे हैं। इसके बाद पुलिस स्कूटी थाने ले आई।

तमंचा बरामद हुआ, पुलिस ने नहीं ली रकम
सीओ किठौर पवन कुमार शर्मा का कहना है कि पुलिस ने फिरोज के परिजनों की मौजूदगी में तमंचा बरामद किया है। सीसीटीवी फुटेज में कहीं भी ऐसा नहीं दिख रहा है कि तमंचा पुलिस ने रखा है। फिरोज के परिजनों ने पुलिस को कोई पैसा नहीं दिया। उन्होंने किसे 50 हजार रुपये दिए और स्कूटी थाने से इस तरह क्यों छोड़ी गई, इसकी जांच की जा रही है।

आईजी से मिले परिजन, सिपाहियों को बर्खास्त करने की मांग

खरखौदा पुलिस द्वारा बाइक में तमंचा रखकर जबरन युवक को फंसाने के मामले में लाइन हाजिर किए गए दोनों सिपाहियों पर कार्रवाई से परिजन संतुष्ट नहीं हैं। बृहस्पतिवार को शिक्षक के परिजनों ने आईजी से मिलकर थाना प्रभारी और दोनों सिपाहियों को बर्खास्त करने की मांग की। 

अंकित के पिता अशोक त्यागी ने बताया कि उनका बेटा कोचिंग सेंटर में कोचिंग देने के साथ-साथ पिछले तीन वर्ष से यूपीएससी की भी तैयारी कर रहा है। दूसरे पक्ष से सांठगांठ कर पुलिस अंकित त्यागी के भविष्य को खराब करने में जुटी है। अंकित के पिता ने पुलिस अधिकारियों से आरोपी पुलिस कर्मियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने व बेटे पर दर्ज किए गए मुकदमे को खत्म करने के साथ परिवार की सुरक्षा की मांग की है। 

पूरे मामले में किरकिरी होने के बाद खरखौदा पुलिस ने अंकित त्यागी को 141ए के नोटिस पर छोड़ने के लिए परिवार के लोगों को बुलाया, लेकिन वे नहीं गए। जिसके बाद पुलिस ने एक ग्रामीण की सुपुर्द में अंकित को छोड़ दिया।

पुलिस की फर्द में कई खामियां 
सिपाहियों की पूरी हरकत सीसीटीवी में कैद होने के बाद थाना प्रभारी ने तुरंत सिपाहियों से ही फर्द बनवाकर अंकित त्यागी को तमंचे के आरोप में दाखिल कर दिया। फर्द में पुलिस ने चेकिंग के दौरान अंकित त्यागी के बड़े भाई रोहित को फरार होना बताया था।

यह भी पढ़ें: यूपी: रालोद ने जारी की सूची, मेरठ के नरेंद्र खजूरी बने प्रदेश उपाध्यक्ष, वेस्ट यूपी से चुने गए ये चेहरे

बाद में जब पुलिस रोहित के आवास पर पहुंची तो मकान का दरवाजा भी रोहित ने ही खोला था। पुलिस ने रोहित को गिरफ्तार क्यों नहीं किया। इसके बावजूद भी मकान में इस बाइक के पास एक अन्य बाइक भी खड़ी थी। पुलिस ने उस बाइक की तलाशी क्यों नहीं ली। इन सब मामलों से अंकित के परिजनों के आरोप पुलिस के खिलाफ जाते दिख रहे हैं। 

यह भी पढ़ें: अनोखा मामला: साहब! पति ने नहीं मनाई सुहागरात, आपबीती सुन उड़े पुलिस के होश, नौ माह पहले होटल में हुई थी शादी

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed