{"_id":"671ec7a91e046478bb07ab75","slug":"meerut-kings-beat-sports-x-by-84-runs-meerut-news-c-72-1-mrt1058-123594-2024-10-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: मेरठ किंग्स ने स्पोर्ट्स एक्स को 84 रन से हराया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: मेरठ किंग्स ने स्पोर्ट्स एक्स को 84 रन से हराया
विज्ञापन
मेरठ। आईटीआई में चल रही महावीर सिंह त्यागी मेमोरियल क्रिकेट प्रतियोगिता में रविवार को मेरठ किंग्स और स्पोर्ट्स एक्स के बीच मैच हुआ। इसमें मेरठ किंग्स ने स्पोर्ट्स एक्स को 84 रन से हराया।
मेरठ किंग्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 5 विकेट पर 224 रन बनाए। विक्रांत ने 104 रन की शतकीय पारी खेली। लक्ष्य का पीछा करने उतरी स्पोर्ट्स एक्स की टीम 19.1 ओवर में 10 विकेट खोकर 140 रन ही बना पाई। मेरठ किंग्स की टीम ने 84 रन से मैच जीता। स्पोर्ट्स एक्स की ओर से रोहित भिंडर ने 40 रन की पारी खेली। मेरठ किंग्स की ओर से अभिषेक महर ने 3 विकेट लिए। मैन ऑफ द मैच विक्रांत को दिया गया। सर्वश्रेष्ठ फिल्डर रोहित रहे। बल्लेबाज मोहित को चुना गया। संवाद
बीएवी ने एमएस क्रिकेट एकेडमी को 8 विकेट से हराया
मेरठ। बीएवी के क्रिकेट मैदान में रविवार को बीएवी व एमएस क्रिकेट एकेडमी के बीच मैच हुआ, जिसमें बीएवी ने 8 विकेट से मैच जीता। एमएस क्रिकेट एकेडमी ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 30 ओवर में 178 रन बनाए। इसमें अर्णव ने 39 व वंश ने 27 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी बीएवी की टीम ने 22.4 ओवर में 2 विकेट खोकर लक्ष्य प्राप्त किया। टीम की ओर से अंश ने 115 रन व सात्विक ने 27 रन का योगदान दिया। संवाद