फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Meerut: kids clicked the Link shared on WhatsApp, One lakh rupees were withdrawn from the fathers account

Meerut: व्हाट्सएप पर आया लिंक, बच्चों के क्लिक करते ही पिता के खाते से एक लाख रुपये निकले

Mon, 11 Nov 2024 05:33 PM IST
डिंपल सिरोही न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: डिंपल सिरोही Updated Mon, 11 Nov 2024 05:33 PM IST
सार

 बच्चों को मोबाइल गेम खेलने के लिए दे रहे हैं तो सावधान हो जाएं। मेरठ में बच्चों ने खेल खेल में व्हाट्सएप पर आया एक लिंक क्लिक कर दिया। लिंक क्लिक करते ही पिता के खाते से साइबर ठगों ने एक लाख रुपये निकाल लिए।

विज्ञापन
Meerut: kids clicked the Link shared on WhatsApp, One lakh rupees were withdrawn from the fathers account
साइबर क्राइम। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

मेरठ में मोबाइल से खेल रहे बच्चे ने व्हाट्सएप पर आए लिंक को क्लिक किया तो उनके पिता के बैंक खाते से एक लाख रुपये साइबर अपराधियों ने निकाल लिए। पीड़ित की शिकायत पर साइबर क्राइम थाना पुलिस मामले की जांच कर रही है। 
विज्ञापन


अनजान नंबर से आया लिंक
लोहियानगर नगर क्षेत्र के हापुड़ रोड जमना नगर निवासी सुहेल खान ने साइबर क्राइम थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। इसमें बताया कि उसके व्हाट्सएप नंबर पर 20 अक्तूबर को एक अनजान नंबर से मेसेज आया। इसके बाद एक लिंक आया।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें:हिमांशी हत्याकांड: नया खुलासा...कत्ल के बाद घबराए नहीं आरोपी, बल्कि किया ये काम; खुद बताया क्यों और कैसे मारा?
विज्ञापन
विज्ञापन


उस समय मोबाइल से बच्चे खेल रहे थे। बच्चों ने अनजाने में इस लिंक पर क्लिक कर दिया। इसके बाद उसके बैंक खाते से चार बार में एक लाख रुपये निकल गए। पीड़ित ने मामले में कार्रवाई करते हुए खाते से निकली रकम वापस दिलाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed