भुवी की स्विंग कायम रही तो उसके सामने पाकिस्तानी बल्लेबाज नहीं टिकेंगे। भुवी को 23 अक्तूबर को पाकिस्तान के खिलाफ होने वाले मैच में फ्लैट गेंदबाजी से बचते हुए स्विंग पर ध्यान देना होगा, जिसके लिए वो जाने जाते हैं। गुरुवार को पूर्व भारतीय क्रिकेटर व 1983 वर्ल्डकप जिताने में अहम भूमिका निभाने वाले कपिल देव ने मेरठ कॉलेज में एक टीवी चैनल के कार्यक्रम में यह बात कही। कार्यक्रम में पूर्व भरतीय क्रिकेटर व मशहूर कामंटेटर अतुल वासन, आकाश चोपड़ा व अंजुम चोपड़ा भी शामिल हुए।
मेरठ: कपिल देव बोले-भुवी की स्विंग कायम रही तो नहीं टिकेंगे पाकिस्तानी बल्लेबाज, पढ़ें कार्यक्रम का पूरा अपडेट
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उन्होंने भरतीय टीम को लेकर कहा अपना बच्चा सभी को अच्छा लगता है, बातों से नहीं, मेहनत से वर्ल्ड कप जीता जाएगा। हार्दिक पांड्या को लेकर कहा अब लगता है वो परिपक्वता आई है। उनका सेल्फ बिलीव बढ़ा है तो हार्दिक पहले से बेहतर हुए हैं। जडेजा को अब आकर यकीन आया है, कि हम बल्लेबाजी करते हैं।
हमारी टीम अच्छा खेलेगी और जीतेगी 1983 वर्ल्डकप टीम के सदस्य रहे पूर्व भरतीय क्रिकेटर अतुल वासन ने कहा हमारी टीम अच्छा खेलेगी और मैच जीतेगी। आज अच्छी बात है कि पहले विराट कोहली की बात होती थी, अभी सभी बल्लेबाजों की बात हो रही है। पाकिस्तान के शाहिन आफरीदी से बचना होगा। पाकिस्तान टीम ने बहुत दिनों में वापिसी की है। बारिश हो भी जाए तो उससे फर्क नहीं पड़ता है। कप पर नजर होनी चाहिए। टी-20 क्रिकेट में समय ज्यादा नहीं मिलता, हल्की टीम भी जीत जाती है।
आसान मैच नहीं होगा
भारतीय महिला टीम की कप्तान रहीं और कमंटेटर अंजुम चोपड़ा ने भारतीय टीम के लिए पाकिस्तान को हराना आसान नहीं होगा। मैच जीतने के लिए भारतीय टीम को चौकन्ना रहना होगा। टी - 20 क्रिकेट में जो अच्छा खेलेगा वो जीतेगी, अनुभव होना जरूरी है। हमारी बल्लेबाजी बेहद शानदार है, अन्य टीमों के हिसाब से। हार्दिक इंपेक्ट खिलाड़ी है, मोहम्मद नवाज अच्छा खेलते हैं। मिडिल अच्छा रहेगा तो पाकिस्तान स्ट्रॉन्ग रहेगी। केएल राहुल चाहे तो 1857 की तरह क्रांति ला सकते हैं।
यह भी पढ़ें: UP: कभी बसपा को बताया था लुटेरों का गिरोह, इमरान मसूद अब खुद बने 'हाथी' के महावत, मेयर-सांसद सीट पर निगाहें
15 दिन तक नहीं सोये थे सचिन
पूर्व भारतीय क्रिकेटर व मशहूर कमंटेटर आकाश चोपड़ा ने बताया कि पाकिस्तान के खिलाफ मैच की बात ही अलग होती है। बताया उन्हेंने सचिन तेंदुलकर से 2003 वर्ल्डकप में पाकिस्तान के खिलाफ मैच के बारे में पूछा। सचिन ने बताया वो मैच से पहले 15 रात सोए नहीं थे। दिमाग में रहा वसीम अकरम को कैसे खेलूंगा और कौन सा शॉट मारूंगा। भारत में होने वाले आईपीएल में दुनियाभर से खिलाड़ी आते हैं, ऐसे में टी-20 में हमसे उम्मीद और बढ़ जाती है। मिडिल ऑर्डर की फॉर्म पाकिस्तान के लिए चुनौती है। हार्दिक का अगर वर्ल्डकप अच्छा होता है तो भारत टीम का वर्ल्डकप अच्छा होने वाला है। पाकिस्तान के शाहीन अफरीदी ही नहीं, अन्य गेंदबाजों से भी बचना होगा।
यह भी पढ़ें: आंखों देखा मंजर: जिंदगी बची तो छलक पड़े आंसू, बोले- सामने थी मौत, कभी भूल नहीं पाएंगे ये हादसा, देखें तस्वीरें
भुवी पाकिस्तान के खिलाफ अच्छा प्रदर्शन करेगा
भुवनेश्वर कुमार के कोच संजय रस्तोगी ने कहा कि भुवी का प्रदर्शन पाकिस्तान के खिलाफ अच्छा रहा है, आगे भी अच्छा रहेगा।
कार्यक्रम में भामाशाह पार्क के युवा क्रिकेटरों ने 1983 वर्ल्डकप, 2007 टी-20 वर्ल्डकप, 2011 वनडे वर्ल्डकप का मैच की झलकियां भी दिखाईं। मेरठ कॉलेज के शारीरिक शिक्षा विभाग के प्रोफेसर डॉ. योगेश कुमार, एमडीसीए के कोषाध्यक्ष राकेश गोयल, कोच तनकीब अख्तर, कोच मौ. शाहिद सहित अन्य मौजूद रहे।