फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Meerut: Jayant Chaudhary to reach Karnaval dharna on ninteenth day

मेरठ: करनावल धरने में 19 को पहुंचेंगे जयंत चौधरी, किसानों ने महापंचायत का किया एलान

Sun, 17 Jan 2021 12:15 AM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Sun, 17 Jan 2021 12:15 AM IST
विज्ञापन
Meerut: Jayant Chaudhary to reach Karnaval dharna on ninteenth day
किसान आंदोलन - फोटो : अमर उजाला

मेरठ के सरुरपुर में कस्बा करनावल में किसान, मजदूर व उपभोक्ता संगठन का धरना 29वें दिन भी जारी रहा। तीन कृषि कानूनों के खिलाफ किसानों की लड़ाई व नाराजगी लगातार जारी है। लगातार चल रहे धरने में 19 जनवरी को रालोद के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष जयंत चौधरी भी समर्थन देंगे।

विज्ञापन

 
किसानों के धरने के 29वें दिन शनिवार को किसानों ने हुंकार भरते हुए कहा कि यह किसान ही नहीं आमजन की लड़ाई बन चुकी है। हर वर्ग को इस संघर्ष में आगे आना चाहिए। वक्ताओं ने कहा कि यदि तीनों कृषि कानून लागू हुए तो राशन कार्ड धारकों तक को आने वाले समय में राशन मुहैया नहीं हो पाएगा। ज्यादा से ज्यादा किसान धरने में शामिल होकर सरकार के खिलाफ अपनी लड़ाई तेज करें।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: मेरठ: सुबह कचहरी के लिए निकला था अधिवक्ता, दोपहर को मकान मालिक से पत्नी की मौत की खबर
विज्ञापन
विज्ञापन


रालोद जिला अध्यक्ष राहुल देव ने बताया कि धरने को समर्थन देने के लिए रालोद के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष जयंत चौधरी 19 जनवरी को एक बजे करनावल पहुंचेंगे। इस दिन किसानों ने धरना स्थल पर महापंचायत करने का भी एलान किया है। टीमें गठित कर गांव-गांव में जनसंपर्क भी शुरू कर दिया गया है।


किसानों का कहना है कि महापंचायत ऐतिहासिक होने के साथ-साथ आरपार की लड़ाई के लिए होगी। महापंचायत में किसान 26 जनवरी को लेकर रणनीति तय करेंगे। धरने की अध्यक्षता चौधरी सरदार सिंह व संचालन रामपाल दादा ने किया।

धरने में चौधरी रूपेश सभासद, कंवरपाल, महावीर दरोगा, आनंदपाल, सुंदर, आकाश, जसवीर, अशोक, अरुण फोगाट, लोकेश, कृष्ण, राजपाल सिंह पंडित, मास्टर राजपाल सिंह, नरेश पंडित, बिट्टू पंडित, बीरबल, कालूराम, उमेद, ब्रह्मपाल, सोनपाल कविंद्र आदि रहे।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed