{"_id":"6a5f915e8754e2916b06809f","slug":"meerut-is-on-second-number-in-chhatro-ki-goonj-meerut-news-c-14-1-mrt1050-1251313-2026-07-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: छात्रों की गूंज में दूसरे स्थान पर पहुंचा मेरठ, 8800 विद्यार्थी जुड़े","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: छात्रों की गूंज में दूसरे स्थान पर पहुंचा मेरठ, 8800 विद्यार्थी जुड़े
Tue, 21 Jul 2026 09:03 PM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
Updated Tue, 21 Jul 2026 09:03 PM IST
विज्ञापन
- चेंबर ऑफ कॉमर्स में संवाद कार्यक्रम आज
माई सिटी रिपोर्टर
मेरठ। कांग्रेस के छात्रों की गूंज अभियान के 22वें दिन शहर संयोजक अवनीश काजला के नेतृत्व में मेरठ एक्शन टीम ने विभिन्न कॉलेजों, विश्वविद्यालयों, कोचिंग संस्थानों एवं छात्रावासों में पहुंचकर छात्रों से संवाद किया। बड़ी संख्या में छात्रों ने मिस्ड कॉल एवं पंजीकरण फॉर्म के माध्यम से अभियान से जुड़कर अपनी सहभागिता दर्ज कराई।
शहर संयोजक अवनीश काजला ने बताया कि छात्रों की गूंज अभियान के अंतर्गत देश के 28 शहरों में चल रहे अभियान में मेरठ, छात्रों को व्हाट्सएप समूहों से जोड़ने के मामले में द्वितीय स्थान पर पहुंच गया है। अब तक मेरठ में लगभग 8,800 छात्र-छात्राओं को व्हाट्सएप समूहों से जोड़ा जा चुका है, जबकि करीब 43,000 छात्र-छात्राओं का पंजीकरण पूरा हो चुका है।
उन्होंने बताया कि बुधवार को शाम चार बजे चैंबर ऑफ कॉमर्स, भैंसाली बस स्टैंड के सामने संविधान संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। इसमें उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रभारी राजेंद्र पाल गौतम मुख्य अतिथि होंगे। इस मौके पर फरहान चौधरी, रवि कुमार, आयुष जाटव, अहमद, आलम, संदीप शर्मा, हर्ष चौधरी, वाशु काजला आदि उपस्थित रहे।