{"_id":"6929c14fcc9100f9af07a55e","slug":"meerut-if-dogs-are-fed-in-the-medical-college-campus-allotment-of-house-will-be-cancelled-2025-11-28","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Meerut: मेडिकल कॉलेज परिसर में कुत्तों को खाना खिलाया तो आवास का आवंटन होगा निरस्त, जानें क्यों आया फरमान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut: मेडिकल कॉलेज परिसर में कुत्तों को खाना खिलाया तो आवास का आवंटन होगा निरस्त, जानें क्यों आया फरमान
Fri, 28 Nov 2025 09:05 PM IST
मोहम्मद मुस्तकीम
अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
Published by: मोहम्मद मुस्तकीम
Updated Fri, 28 Nov 2025 09:05 PM IST
सार
कॉलेज के प्राचार्य डॉ. आरसी गुप्ता ने एक संदेश जारी किया है, जिसमें आवारा कुत्तों को आश्रय न देने का निर्देश दिया है। ऐसा न करने पर उचित कार्रवाई की चेतावनी दी है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
लाला लाजपत राय मेमोरियल मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ. आरसी गुप्ता ने सोशल ग्रुप पर एक आदेश जारी किया है। इसमें कहा गया है कि कॉलेज का कोई चिकित्सक, कर्मचारी या छात्र यदि परिसर में आवारा कुत्तों को खाना खिलाता है या फिर आश्रय देता है तो उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। उसके आवास का आवंटन भी निरस्त किया जाएगा।
विज्ञापन
उनकी ओर से कहा गया कि सुप्रीम कोर्ट के आदेश और सरकार के जागरूकता अभियान के मद्देनजर सार्वजनिक स्थलों पर आवारा कुत्तों को हटाया जाना चाहिए। उन्होंने कुछ रेजिडेंट डॉक्टरों को डॉग लवर्स भी बताया है। प्राचार्य डॉ. आरसी गुप्ता ने सभी चिकित्सकों, कर्मचारियों और छात्रों को आदेश का अनुपालन न करने पर सख्ती बरतने की चेतावनी दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
एक दिन पहले ही प्रभारी मंत्री ने दी थी चेतावनी
मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य की ओर से यह मेसेज जारी करने से एक दिन पहले ही प्रभारी मंत्री धर्मपाल सिंह ने मरीजों के लिए चिकित्सीय सुविधाओं और सफाई व्यवस्था बेहतर न होने पर चिकित्सीय स्टाफ को सुधार की चेतावनी दी थी। इतना ही नहीं, कुछ स्टाफ तो प्रभारी मंत्री के सामने ही सफाई करने लगे थे।
मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य की ओर से यह मेसेज जारी करने से एक दिन पहले ही प्रभारी मंत्री धर्मपाल सिंह ने मरीजों के लिए चिकित्सीय सुविधाओं और सफाई व्यवस्था बेहतर न होने पर चिकित्सीय स्टाफ को सुधार की चेतावनी दी थी। इतना ही नहीं, कुछ स्टाफ तो प्रभारी मंत्री के सामने ही सफाई करने लगे थे।