Meerut: आईआईएमटी यूनिवर्सिटी में धरना देकर बैठे सैकड़ों छात्र, हंगामा, फार्मेसी बैक आने पर गुस्साए स्टूडेंट्स
छात्रों का आरोप है कि विभागाध्यक्ष ने बुरा बर्ताव करते हुए कहा कि अगर सब को पास कर दिया जाएगा तो झाड़ू कौन लगाएगा, जिस पर छात्र और भड़क गए और ऑफिस से बाहर आ गए।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मेरठ के गंगानगर स्थित आईआईएमटी यूनिवर्सिटी में बीफार्मा और डीफार्मा के सैकड़ों छात्रों की परीक्षा में बैक आ गई, जिससे नाराज छात्रों हंगामा कर दिया। छात्र यूनिवर्सिटी के अंदर धरना देकर बैठ गए छात्रों का हंगामा बढ़ते देख यूनिवर्सिटी गेट बंद कर दिया गया वहीं, पुलिस बुला ली गई।
गंगानगर स्थित आईआईएमटी यूनिवर्सिटी के डीफार्मा, बीफार्मा विभाग के द्वितीय वर्ष के करीब 300 छात्रों की कई विषयों की परीक्षा में बैक आई है। एक साथ सैकड़ों छात्रों की बैक को लेकर छात्रों ने बृहस्पतिवार सुबह से हंगामा शुरू कर दिया देखते-देखते छात्र धरने पर बैठ गए। हंगामा बढ़ते देख विश्वविद्यालय प्रशासन ने मुख्य गेट को बंद कर दिया। जिसको लेकर छात्र उग्र हो गए। दोपहर के समय छात्रों का एक ग्रुप विभागाध्यक्ष से मिला।
छात्रों का आरोप है कि विभागाध्यक्ष ने बुरा बर्ताव करते हुए कहा कि अगर सब को पास कर दिया जाएगा तो झाड़ू कौन लगाएगा, जिस पर छात्र और भड़क गए और ऑफिस से बाहर आ गए। छात्र फिर से हंगामा करने लगे। इस बीच कुछ छात्र नेता भी मौके पर पहुंच गए। घटना की जानकारी पर गंगानगर थाना पुलिस को मौके पर बुला लिया गया। पुलिस भी छात्रों को समझाने में लगी रही परंतु वह नहीं माने। विश्वविद्यालय में शाम तक गहमागहमी का माहौल बना रहा।
यह भी पढ़ें: मुजफ्फरनगर: सजा के खिलाफ हाईकोर्ट पहुंचे भाजपा विधायक विक्रम सैनी, जल्द होगी अपील पर सुनवाई
दो दिन पहले दी थी एप्लीकेशन
छात्रों के अनुसार कुछ समय पहले रिजल्ट आया था। जिसमें सैकड़ों बच्चों की बैक लगी हुई थी। सभी बच्चों ने बैक क्लियर करने को लेकर विश्वविद्यालय प्रशासन को पत्र लिखा था। छात्रों का आरोप है कि दो दिन बीत जाने के बाद भी विश्वविद्यालय प्रशासन ने एप्लीकेशन पर कोई एक्शन अभी तक नहीं लिया। जिससे छात्रों का भविष्य पर सवाल खड़ा हो गया है।
जिन छात्रों को डाउट वह अपनी कॉपी दोबारा देख ले
इस मामले में विश्वविद्यालय के मीडिया प्रभारी सुनील शर्मा का कहना है कि छात्रों का धरना खत्म हो गया है। सुबह भी विश्वविद्यालय प्रशासन की ओर से उनसे कहा गया था कि जिन छात्रों को डाउट है वह अपनी एग्जाम कॉपी देख ले। अगर कहीं मिस्टेक है तो उसे सही कर दिया जाएगा। कुछ छात्र नेताओं ने यूनिवर्सिटी के अंदर आकर उन्हें भड़काया।