फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Meerut: Huge protest by Hindus against Bangladesh today, police on Alert

Meerut: हिंदुओं पर अत्याचार के खिलाफ हिंदू संगठनों का विराट प्रदर्शन, खुद ट्रैक्टर चलाकर पहुंचे सांसद गोविल

Sat, 07 Dec 2024 12:03 PM IST
डिंपल सिरोही न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: डिंपल सिरोही Updated Sat, 07 Dec 2024 12:03 PM IST
सार

बांग्लादेश में हिंदुओं पर हो रहे अत्याचार के विरोध में सर्व हिंदू समाज आज मेरठ में विराट धरना-प्रदर्शन कर रहा है। बड़ी संख्या में लोग एकत्र होकर कमिश्नरी पहुंचे। सांसद अरुण गोविल ट्रैक्टर चलाकर प्रदर्शन में शामिल होने पहुंचे।

विज्ञापन
Meerut: Huge protest by Hindus against Bangladesh today, police on Alert
ट्रैक्टर चलाकर पहुंचे सांसद अरुण गोविल - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बांग्लादेश में हिंदुओं पर हो रहे अत्याचार के विरोध में जनमानस में आक्रोश है। इसे लेकर सर्व हिंदू समाज आज विराट धरना-प्रदर्शन कर रहा है। शहर में 75 विभिन्न स्थानों पर लोग एकत्र होकर पैदल मार्च करते हुए कमिश्नरी पहुंचे। सनातन धर्म सभा के तत्वावधान में भी विरोध प्रदर्शन शुरू किया गया। इसमें हिंदू संगठनों के साथ भाजपा, व्यापारिक और धार्मिक संगठन भी शामिल हुए।

विज्ञापन


कमिश्नरी पर एकत्र होकर बांगलादेश का पुतला जलाया गया। पैदल मार्च के दाैरान 'हरे राम, हरे कृष्ण' गाया तो वहीं हिंदुओं पर अत्याचार बंद करो के नारे लगाए गए। भाजपा सांसद अरुण गोविल खुद ट्रैक्टर चलाकर इस प्रदर्शन में शामिल होने पहुंचे।
विज्ञापन




शहर में बुढ़ाना गेट से सबसे बड़ा पैदल मार्च निकाला जाएगा। इसमें इस्कॉन सहित पुराने शहर के व्यापारी, समाजसेवी, हिंदू संगठन सहित राजनैतिक दलों के लोग भी पैदल मार्च करते हुए कमिश्नरी पहुंचेंगे। भाटवाड़ा दुर्गा मंदिर समिति अध्यक्ष दीपक शर्मा ने बताया कि बुढ़ाना गेट से यात्रा निकाली गई। 
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: हाशिमपुरा कांड: सुप्रीम कोर्ट ने आठ पुलिसकर्मियों को दी जमानत, पीड़ितों के परिजन बोले- फिर हरे हो गए जख्म 

राष्ट्रीय सिख संगत के पदाधिकारी भी प्रदर्शन में शामिल हुए। संयुक्त व्यापार संघ अध्यक्ष अजय गुप्ता ने बताया कि उनकी टीम कचहरी स्थित हनुमान मंदिर से धरना प्रदर्शन स्थल पर पहुंची। साथ ही विभिन्न धार्मिक सामाजिक संगठन बच्चा पार्क, ईव्ज चौराहा, बेगमपुल, छिप्पी टैंक, पीएल शर्मा रोड से चलकर कमिश्नरी पार्क पहुंचे।

Meerut: Huge protest by Hindus against Bangladesh today, police on Alert
हिंदुओं का प्रदर्शन - फोटो : अमर उजाला

चिकित्सक समाज भी आगे आया 
बांग्लादेश में अल्पसंख्यकों के खिलाफ हो रहे अत्याचार के खिलाफ आईएमए द्वारा भी कमिश्नरी चौक पर विरोध प्रदर्शन किया जाएगा। आईएमए हॉल में चिकित्सक एकत्र होंगे। वरिष्ठ चिकित्सक बांग्लादेश की वास्तविक स्थिति पर चर्चा करेंगे।

आईएमए से कमिश्नरी तक पैदल मार्च किया जाएगा। कमिश्नरी चौक पर चिकित्सक ज्ञापन देंगे। धरने में मेडिकल आर्गेनाइजेशन, डेंटल एसोसिएशन, होम्योपैथी एसोसिएशन, फिजियोथैरेपी एसोसिएशन, वैद्य महासभा से जुड़े चिकित्सक शामिल होंगे।

पुलिस-प्रशासन अलर्ट मोड पर 
विरोध प्रदर्शन के मद्देनजर पुलिस-प्रशासन अलर्ट रहा। चप्पे-चप्पे पर पुलिस फोर्स तैनात कर दिया गया। कलक्ट्रेट और कमिश्नरी पर पुलिस का कड़ा पहरा रहा। खुफिया तंत्र को भी सक्रिय कर दिया गया। डीएम दीपक मीणा ने बताया कि कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुख्ता इंतजाम किए गए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed