फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Meerut: Housing Development will build township on the land of ten villages, board gave approval

Meerut: आवास विकास 20 वर्ष बाद अब बनाएगा नई टाउनशिप, बोर्ड ने दी मंजूरी, 10 गांव की जमीन चिन्हित

Sat, 08 Mar 2025 11:14 AM IST
डिंपल सिरोही न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: डिंपल सिरोही Updated Sat, 08 Mar 2025 11:14 AM IST
सार

मेरठ मे नई हाउसिंग स्कीम पर बोर्ड से मंजूरी मिल गई है। आवास एवं विकास परिषद 10 गांव की जमीन पर नई टाउनशिप विकसित करेगा। इसके लिए 2000 करोड़ रुपये खर्च होंगे।

विज्ञापन
Meerut: Housing Development will build township on the land of ten villages, board gave approval
मेरठ में नई टाउनशिप - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मेरठ आवास एवं विकास परिषद 10 गांव की जमीन पर नई टाउनशिप विकसित करेगा। पिछले सालभर से इसके लिए कसरत चल रही थी, जिसे परिषद की बोर्ड बैठक में मंजूरी मिल गई।

विज्ञापन


करीब 1500 एकड़ भूमि में 2000 करोड़ रुपये से योजना विकसित होगी। अब इसके लिए जमीन अधिग्रहण शुरू होगा। वहीं बोर्ड ने छह महीने पहले सेवानिवृत्त हुए सहायक अभियंता एमबी कौशिक के खिलाफ विभागीय कार्रवाई के भी निर्देश दिए हैं।

विज्ञापन

चार योजनाओं में शुरू की गई भूमि अधिग्रहण प्रक्रिया
आवास विकास परिषद झांसी, मुजफ्फरनगर, मेरठ और प्रयागराज में नई आवासीय योजनाएं लाएगा। इन चारों योजनाओं में जमीन अधिग्रहण की प्रक्रिया शुरू हो गई है और दो साल में इनको लॉन्च कर दिया जाएगा।

जागृति विहार एक्सटेंशन योजना के 20 साल बाद आवास विकास कोई योजना ला रहा है। चंदसारा, जुर्रानपुर, शाकरपुर, बाजौट, जाहिदपुर, ततीना सानी, सलेमपुर, गगोल, नरहेड़ा, ढिकौली गांव की 1500 एकड़ जमीन चिह्नित की गई है। किसानों से समझौते के आधार पर जमीन ली जाएगी। योजना को स्मार्ट सिटी की तर्ज पर विकसित किया जाएगा।

यह भी पढ़ें: बयान पर सियासत: आखिर कौन हैं संभल सीओ अनुज चाैधरी? जिनके तीखे बयान पर यूपी में मचा है बवाल
 

दोगुना मुआवजा देगा आवास विकास
अफसरों के मुताबिक किसानों को नई भूमि अधिग्रहण नीति के तहत चार गुना मुआवजा देना होता है, लेकिन आवास विकास दोगुना कीमत ही किसानों को देगा। छह माह पहले सेवानिवृत्त हुए सहायक अभियंता एमबी कौशिक के खिलाफ विभागीय कार्रवाई शुरू करने का प्रस्ताव पास किया है।

आरोप है कि नौकरी के दौरान करीब साल भर पहले उन्होंने लैंडपूलिंग योजना के तहत किसान व बिल्डरों को 25 की बजाए 35 प्रतिशत विकसित जमीन देने का लाभ दे दिया था। मेरठ में तैनाती के दौरान भी वे आरोपों को लेकर कई बार चर्चाओं में रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed