होली को लेकर संभल के सीओ अनुज चौधरी के बयान पर सियासत तेज हो गई है। समाजवादी पार्टी के सांसद रामगोपाल यादव ने सीओ के बयान पर कड़ी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि जब कभी व्यवस्था बदलेगी तो ऐसे लोग जेल में होंगे। मुजफ्फरनगर में ऑल इंडिया इमाम संगठन के प्रदेश अध्यक्ष मुफ्ती जुल्फिकार ने कहा कि सीओ को नौकरी छोड़कर राजनीति करनी चाहिए। वह विशेष पार्टी के प्रवक्ता की तरह बयान दे रहे हैं।
बयान पर सियासत: आखिर कौन हैं संभल सीओ अनुज चाैधरी? जिनके तीखे बयान पर यूपी में मचा है बवाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
Published by: डिंपल सिरोही
Updated Sat, 08 Mar 2025 12:31 AM IST
सार
संभल में होली को लेकर दिए गए सीओ अनुज चाैधरी के बयान को लेकर सियासत तेज हो गई है। विपक्ष ने जहां उन्हें जेल पहुंचाने की बात की है वहीं अब वह माैलानाओं के निशाने पर हैं। जानिए आखिर काैन हैं सीओ अनुज चाैधरी?
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन