{"_id":"62988538f2254324af4e7e10","slug":"meerut-house-of-vicious-vehicle-thief-shan-mohammad-of-sotiganj-attached-property-worth-50-lakhs-seized","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut: सोतीगंज के शातिर वाहन चोर शान मोहम्मद का मकान कुर्क, 50 लाख की संपत्ति हुई जब्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut: सोतीगंज के शातिर वाहन चोर शान मोहम्मद का मकान कुर्क, 50 लाख की संपत्ति हुई जब्त
Thu, 02 Jun 2022 03:09 PM IST
Dimple Sirohi
अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
Published by: Dimple Sirohi
Updated Thu, 02 Jun 2022 03:09 PM IST
सार
पुलिस ने सोतीगंज के 18 कबाड़ियों के मकान कुर्क करने का फैसला लिया है। पुलिस लगातार कबाड़ियों के मकानों पर कुर्की के नोटिस चस्पा कर रही है।
विज्ञापन
कुर्की का नोटिस चस्पा करती पुलिस
- फोटो : amar ujala
विस्तार
मेरठ में चोरी के वाहनों की तस्करी और सोतीगंज के शातिर कबाड़ियों के साथ साठगांठ करने वाले आरोपी शान मोहम्मद का करीब 50 लाख रुपये की कीमत का घर पुलिस ने जब्त कर लिया।
विज्ञापन
बता दें कि पुलिस सोतीगंज के आरोपियों के खिलाफ गैंगस्टर की कार्रवाई कर रही है। पुलिस ने सोतीगंज के 18 कबाड़ियों के मकान कुर्क करने का फैसला लिया है। पुलिस लगातार कबाड़ियों के मकानों पर कुर्की के नोटिस चस्पा कर रही है। पुलिस की कार्रवाई की खबर के बाद से शातिर कबाड़ी घर और दुकानों को गुपचुप तरीके से खाली करने में लगे हैं।
विज्ञापन