फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Meerut: Hotel raided; five young women and three young men apprehended; owner and manager ran away

Meerut: होटल में मारा छापा, पांच युवतियां और तीन युवक पकड़े; पुलिस को देखकर भाग गए मालिक और मैनेजर

Thu, 25 Jun 2026 10:56 PM IST
Mohd Mustakim अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ Published by: Mohd Mustakim Updated Thu, 25 Jun 2026 10:56 PM IST
सार

एसडीएम सदर दीपक माथुर के साथ पुलिस टीम ने सिंधावली गांव के पास नीलकंठ होटल पर छापा मार दिया। पुलिस को देखकर होटल में भगदड़ मच गई। यहां रजिस्टर में कमियां मिलीं, आग से बचाव के उपाय भी नहीं थे। 
 

विज्ञापन
Meerut: Hotel raided; five young women and three young men apprehended; owner and manager ran away
Raid Demo - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

रोहटा रोड स्थित सिंधावली गांव के पास नीलकंठ होटल पर बृहस्पतिवार शाम एसडीएम सदर दीपक माथुर के नेतृत्व में पुलिस ने छापा मारा। पुलिस ने पांच युवतियों और तीन युवकों को पकड़ा। पुलिस सभी को पूछताछ के लिए थाने ले आई और मामले की जांच शुरू की। कार्रवाई के दौरान होटल मालिक सरस्वती विहार निवासी मनीष, संचालक भुवन और मैनेजर टीटू मौके से भाग गए। 
विज्ञापन

 

एसपी सिटी विनायक गोपाल भोसले के अनुसार, होटल में संदिग्ध गतिविधियां संचालित होने की सूचना मिली थी। एसडीएम ने पुलिस के साथ होटल नीलकंठ पर छापा मारा। तलाशी के दौरान होटल के कमरों से पांच युवतियां और तीन युवक मिले। पुलिस ने सभी को हिरासत में लेकर थाने पहुंचाया, जहां उनसे होटल में आने और ठहरने के संबंध में पूछताछ की जा रही है। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

होटल का रजिस्टर भी चेक किया गया। रजिस्टर में कई अनियमितताएं और कमियां मिलीं। कई प्रविष्टियां अधूरी पाई गईं, जबकि कुछ लोगों का रिकॉर्ड भी सही तरीके से दर्ज नहीं था। आग पर काबू पाने के भी संसाधन भी नहीं थे। इसके अलावा होटल से संबंधित अन्य दस्तावेजों की भी जांच की गई।
 
विज्ञापन

पुलिस को देखकर होटल संचालक व मैनेजर मौके से भाग गए। पुलिस ने रजिस्टर, अन्य जरूरी कागजात और सीसीटीवी फुटेज कब्जे में ली है। एसपी सिटी का कहना है कि होटल में संचालित गतिविधियों, अभिलेखों और सीसीटीवी फुटेज की गहन जांच की जा रही है। आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज करने की तैयारी चल रही है।

ये भी देखें...
Murder In Meerut: करनावल में घर के बाहर बैठे बुजुर्ग की गोलियां मारकर हत्या, नकाबपोश बदमाशों ने की वारदात
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed