{"_id":"679cf470339e3a85e50c629d","slug":"meerut-horse-died-after-colliding-with-constable-s-bike-injured-constable-lost-consciousness-2025-01-31","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Meerut: सिपाही की बाइक से टकराकर घोड़े की मौत, घायल सिपाही के होश गुम... घर आकर देखा तो पिस्टल गुम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut: सिपाही की बाइक से टकराकर घोड़े की मौत, घायल सिपाही के होश गुम... घर आकर देखा तो पिस्टल गुम
Fri, 31 Jan 2025 09:34 PM IST
मोहम्मद मुस्तकीम
अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
Published by: मोहम्मद मुस्तकीम
Updated Fri, 31 Jan 2025 09:34 PM IST
सार
सिपाही नीरज सैनी ड्यूटी से घर लौट रहा था। गंगानगर एक्सटेंशन में बाग के पास उसकी बाइक सड़क पर अचानक सामने आए घोड़े से टकरा गई।
विज्ञापन
दोबारा मौके पर पहुंचा सिपाही।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
गंगानगर एक्सटेंशन में बाग के पास ड्यूटी से लौट रहे सिपाही नीरज की बाइक घोड़े से टकराने के बाद गिर गई। इसमें नीरज घायल हो गया। होश आने पर जब वह हॉस्पिटल से उपचार कराकर घर पहुंचे तो उनकी सर्विस पिस्टल गुम थी।
विज्ञापन
मौके पर जांच करती पुलिस।
- फोटो : अमर उजाला
एसपी देहात राकेश कुमार मिश्रा के मुताबिक गंगानगर निवासी सिपाही नीरज सैनी पुलिस लाइन में तैनात है। उसकी ड्यूटी शास्त्रीनगर निवासी बार चलाने वाले सतीश तेवतिया की सुरक्षा में लगी है। बृहस्पतिवार रात करीब साढ़े दस बजे वह ड्यूटी से घर लौट रहा था। गंगानगर एक्सटेंशन में बाग के पास उसकी बाइक सड़क पर अचानक सामने आए घोड़े से टकरा गई। हादसे में घायल होकर घोड़े की मौत हो गई, जबकि नीरज सड़क पर गिरकर घायल हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
किसी तरह वह उठकर एच ब्लॉक स्थित देव अनंत हॉस्पिटल पहुंचा। वहां चेहरे व हाथ पर पट्टी कराई। जब वह घर पहुंचा तो उसकी सर्विस पिस्टल गुम थी। नीरज ने शुक्रवार सुबह मामले की जानकारी पुलिस लाइन में दी। भावनपुर थाना पुलिस और क्राइम ब्रांच ने घटनास्थल पर पिस्टल की तलाश की, परंतु नहीं मिली।
दोपहर में एसपी देहात राकेश कुमार मिश्रा, गंगानगर इंस्पेक्टर अनूप सिंह भी पहुंच गए। वहां सिपाही नीरज से पूरे घटनाक्रम की जानकारी ली। मौके पर भारी पुलिस फोर्स देख लोग किसी बड़ी घटना की आंशका जताने लगे। इस बीच नीरज ने बताया कि जब उसका एक्सीडेंट हुआ, तभी बाइक सवार दो युवक वहां से गुजरे। कुछ दूर जाकर रुके और इसके बाद चले गए।

पुलिस ने कई स्थानों पर देखे फुटेज
पुलिस ने पास में एक कॉलेज के गेट पर लगे दो कैमरे की फुटेज देखी। इसके बाद उससे आगे एक होटल के बाहर लगे सीसीटीवी के फुटेज को भी देखा। हॉस्पिटल में भी टीम ने फुटेज जांची और ड्यूटी पर तैनात कर्मचारियों से पूछताछ की। फुटेज में नीरज अकेले ही बाइक से हॉस्पिटल आता दिखाई दिया।
एसपी देहात राकेश कुमार मिश्रा का कहना है कि जिन युवकों पर शक जताया गया है, उनकी भी तलाश जारी है। जल्द पिस्टल का पता लगा लिया जाएगा।