फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Meerut, HM student dies at hostel's in college

यूपी: संदिग्ध परिस्थितियों में एचएम के छात्र की मौत, फांसी के फंदे पर लटका मिला शव

Mon, 25 Mar 2019 10:35 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: कपिल kapil Updated Mon, 25 Mar 2019 10:35 PM IST
विज्ञापन
Meerut, HM student dies at hostel's in college
फाइल फोटो

एक कॉलेज के हॉस्टल के कमरे में आंध्र प्रदेश के रहने वाले एचएम के छात्र की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। छात्र का शव फांसी के फंदे पर लटका मिला। थाना पुलिस ने शव फंदे से नीचे उतारा और पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी भिजवाया। पुलिस ने छात्र के कमरे की तलाशी ली। पर कुछ नहीं मिल सका। पुलिस घटना को आत्महत्या मानकर चल रही है। पुलिस ने परिजनों को घटना के जानकारी दे दी है। मामला यूपी में मेरठ जनपद के दौराला थाना क्षेत्र का है।    

विज्ञापन


आंध्र प्रदेश के जिला प्रकाशम लीवंत नगर 6 लाइन गुलगुटापांडू निवासी सेना में तैनात एल दिलीप कुमार रेड्डी का पुत्र लिगा जतेश रेड्डी दौराला स्थित एक कॉलेज में होटल मैनेजमेंट प्रथम वर्ष का छात्र था। वह कॉलेज के हॉस्टल में रहकर पढ़ाई कर रहा था। साथी छात्रों के मुताबिक दोपहर के समय तजेश का शव उसके कमरे में पंखे से लटका मिला। यह देख छात्रों में हड़कंप मच गया। छात्रों ने कॉलेज मैनेजमेंट को मामले की जानकारी दी। जानकाररी पर दौराला थाना पुलिस मौके पर पंहुची और पंखे से रस्सी की मदद से लटके छात्र को नीचे उतारा। पुलिस ने कमरे की तलाशी ली। छात्र के शव को पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। 
विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक छात्र हॉस्टल के कमरे में अकेला रहता था। वहीं सोमवार को वह क्लास करने भी नहीं गया था। जिस पर दोपहर के समय साथी छात्र उसके कमरे पर पहुंचे। पुलिस पूरे मामले को आत्महत्या मानकर चल रही है। हालांकि पुलिस का कहना है कि पूरे मामले की जांच की जा रही है। परिजनों को सूचना दे दी गई है। तहरीर के आधार पर कार्रवाई की जाएगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रथम दृष्ठया मामला सुसाड का लग रहा है। परिजनों की तहरीर के आधार पर कार्यवाई की जायेगी। पूरे मामले की जांच की जा रही है। - रितेश कुमार, एसओ दौराला

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed