फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Meerut: High voltage drama in Saket, entry not found in in-laws house, Neha Dewan stood outside the house

Meerut: साकेत में हाई वोल्टेज ड्रामा, ससुराल में नहीं मिली एंट्री, डेढ़ घंटा घर के बाहर खड़ी रही नेहा दीवान

Sat, 04 Mar 2023 01:09 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Sat, 04 Mar 2023 01:09 PM IST
सार

मेरठ के साकेत में शनिवर सुबह हाई वोल्टेज ड्रामा देखने को मिला। दीवान समूह के परिवार की बहू ने घर में एंट्री न मिलने पर जमकर हंगामा किया और तकरीबन डेढ़ घंटे तक घर के बाहर खड़ी रही।

विज्ञापन
Meerut: High voltage drama in Saket, entry not found in in-laws house, Neha Dewan stood outside the house
नेहा दीवान - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मेरठ के साकेत में शनिवर सुबह हाई वोल्टेज ड्रामा देखने को मिला। यहां दीवान समूह के परिवार की बहू नेहा दीवान को घर में एंट्री नहीं मिली तो वह डेढ़ घंटे तक बाहर ही खड़ी रही। इस दौरान नेहा ने खूब हंगामा किया और कहा कि उसे घर में एंट्री दी जाए लेकिन ससुराल वालों ने दरवाजा नहीं खोला। वहीं नेहा के हंगामे के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और नेहा दीवान को थाने ले गई। वहीं पुलिस ने परिवार से भी इस मामले को लेकर बातचीत की। 

विज्ञापन

विज्ञापन

दरअलस दीवान समूह के परिवार की बहू और बेटों में आपसी विवाद चल रहा है। नेहा ने सिविल लाइन थाने में अजय दीवान के खिलाफ उत्पीड़न का मुकदमा दर्ज कराया था। पिछले तीन दिन से यह मामला चर्चा का विषय बना हुआ है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: ममता शर्मशार: नौ माह दर्द सहा, पैदा होते ही जुदा किया, डंपिंग ग्राउंड में बैग में तड़पती मिली 12 घंटे की मासूम

सिविल लाइन पुलिस शुक्रवार को भी साकेत पहुंची थी। नेहा दीवान के बयान नहीं हुए और अजय दीवान का मोबाइल नंबर बंद बताता रहा। इंस्पेक्टर सिविल लाइन विसंबर दयाल गंगवार का कहना कि दंपती के बयान के बाद ही पुलिस की विवेचना आगे बढ़ेगी। चाय में जहर देने के आरोप की पुष्टि फॉरेंसिक लैब की रिपोर्ट से होगी।

साकेत ए-70 निवासी अजय दीवान पर उनकी पत्नी नेहा दीवान ने उत्पीड़न का आरोप लगाकर मुकदमा दर्ज कराया था। मामला दीवान समूह के परिवार से जुड़ा है। इसके चलते पुलिस तथ्यों के आधार पर ही कार्रवाई करने की बात कह रही है। दो दिन से पुलिस दंपती के बयान लेने के लिए साकेत जा रही है। नेहा दीवान ने तबियत खराब बताकर बयान देने से अभी मना किया है। अजय दीवान पारिवारिक विवाद बताकर सुलह करने की बात कह रहे हैं। शुक्रवार दोपहर पुलिस टीम साकेत पहुंची। पुलिस का कहना है कि अजय के मोबाइल पर कॉल की। वह बंद मिला। अजय की तलाश में पुलिस गौतमबुद्धनगर जाने की बात कह रही है। वहीं शनिवार सुबह फिर से नेहा ने घर के बाहर पहुंचकर हंगामा कर दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed