{"_id":"5d43df108ebc3e6d007e0375","slug":"meerut-has-first-in-making-aadhar-card-in-the-uttar-pradesh","type":"story","status":"publish","title_hn":"आधार कार्ड बनाने में मेरठ अव्वल, उपभोक्ताओं की सुविधाओं पर विशेष ध्यान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आधार कार्ड बनाने में मेरठ अव्वल, उपभोक्ताओं की सुविधाओं पर विशेष ध्यान
Fri, 02 Aug 2019 12:28 PM IST
कपिल kapil
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
Published by: कपिल kapil
Updated Fri, 02 Aug 2019 12:28 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : डेमो
मेरठ शहर में आज भी 17 लाख लोग आधार विहीन हैं, लेकिन इसके बावजूद मेरठ सिटी डाकघर को आधार कार्ड बनाने में देश में तीसरा और प्रदेश में पहला स्थान प्राप्त हुआ है। डाक विभाग के अधिकारी इसे नियमित मॉनिटरिंग का परिणाम बता रहे हैं।
विज्ञापन
आम लोगों की सुविधा के लिए शुरू की गई योजना ‘आधार कार्ड’ हर कार्य में पारदर्शिता लाने के लिए बनाई गई। वहीं मेरठ में बने ज्यादातर आधार कार्ड में त्रुटि आ रही हैं। एक आंकड़े के अनुसार शहर में 17 लाख लोगों के आधार कार्ड में त्रुटि है। शहर डाकघर में जून में हफ्तों मशीन खराब होने के कारण कार्य ठप रहा। इसके विपरीत मेरठ छावनी मुख्य डाकघर में दो कंप्यूटर पर दो लोग कार्य करते हैं। आंकड़े के अनुसार सिटी डाकघर में प्रतिदिन 111 आधार कार्ड बनाए जा रहे हैं।
विज्ञापन
सुविधाओं पर जोर
मेरठ सिटी डाकघर के सीनियर पोस्ट मास्टर हरीश कुमार गोंबर ने बताया कि आधार कार्ड बनाने में सिटी डाकघर को देश में तीसरा स्थान मिला है। उत्तर प्रदेश में हमें पहला स्थान प्राप्त हुआ। यह हमारे नियमित मॉनिटरिंग का नतीजा है। उपभोक्ताओं की सुविधाओं पर विशेष ध्यान दिया जाता है।
विज्ञापन
रोजाना आधार कार्ड बनाने की स्थिति
तमिलनाडु, त्रिचुरापल्ली 130
कर्नाटक, धारवाद केसी पार्क 129
उत्तर प्रदेश, मेरठ सिटी डाकघर 111
नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/