फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Meerut: Gym trainer raped student, beat her up when she protested against molestation

Meerut: जिम ट्रेनर ने छात्रा से किया दुष्कर्म, छेड़छाड़ का विरोध करने पर मारपीट, मनचलों से युवती परेशान

Thu, 09 May 2024 12:14 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Thu, 09 May 2024 12:14 PM IST
सार

मेरठ में महिलाओं की सुरक्षा के दावे फेल नजर आ रहे हैं। यहां लगातार महिला अपराध की घटनाएं सामने आ रही हैं। बुधवार को शहर के सदर क्षेत्र में जिम ट्रेनर पर नाबालिग छात्रा ने दुष्कर्म का आरोप लगाया है जबकि खेत में जा रही अनुसूचित मां और बेटी से दुष्कर्म के प्रयास की वारदात सामने आई है।

विज्ञापन
Meerut: Gym trainer raped student, beat her up when she protested against molestation
महिला से दुष्कर्म। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मेरठ के सदर थाना क्षेत्र स्थित एक जिम में वर्कआउट करने वाली नाबालिग छात्रा ने जिम ट्रेनर पर होटल के कमरे में खुद के साथ दुष्कर्म किए जाने का आरोप लगाया है। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने पोक्सो एक्ट में मुकदमा दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है।

विज्ञापन


आरोप है कि एक्सरसाइज के दौरान जिम ट्रेनर छात्रा के प्रति बदनीयती रखता था। लेकिन, छात्रा इसे नजरअंदाज करती रही। पीड़िता का आरोप है कि एक दिन जिम ट्रेनर उसे डरा-धमका कर अपने साथ रोडवेज बस स्टैंड के सामने स्थित एक होटल में ले गया। जहां आरोपी ने उसके साथ दुष्कर्म किया। वहीं, किसी को कुछ बताने पर उसे बदनाम करने की धमकी दी। बुधवार को एक वकील के साथ सदर थाने पहुंची पीड़िता ने आरोपी के खिलाफ तहरीर दी। उधर, एसपी सिटी आयुष विक्रम सिंह ने बताया कि आरोपी की तलाश में पुलिस दबिश दे रही हैं।

विज्ञापन

खेत में जा रही अनुसूचित मां-बेटी से दुष्कर्म का प्रयास
फलावदा थाना क्षेत्र में दूसरे समुदाय के युवकों द्वारा खेत में जा रही दलित मां-बेटी के साथ छेड़छाड़ और दुष्कर्म का प्रयास किया गया। आरोप है कि पुलिस इस मामले में कोई कार्रवाई नहीं कर रही है। बुधवार को एसएसपी दफ्तर पहुंचीं दलित समाज की मां-बेटी ने बताया कि बीती सात अप्रैल को दूसरे समुदाय के दो युवकों ने मां-बेटी का रास्ता रोककर दुष्कर्म की कोशिश की। विरोध करने पर उनकी जमकर पिटाई की। 

पीड़िताओं का आरोप है कि मां-बेटी का मेडिकल कराने के बाद आरोपियों के खिलाफ हल्की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया और उन्हें गिरफ्तार नहीं किया। खुले घूम रहे आरोपी मां-बेटी पर समझौते का दबाव बना रहे हैं। पीड़िताओं ने आरोपियों पर पोक्सो एक्ट सहित गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज किए जाने की मांग की। उधर, एसएसपी रोहित सिंह सजवाण ने एसपी देहात को जांच के बाद उचित कार्रवाई के आदेश दिए हैं।

यह भी पढ़ें: Double Murder: मोंटी और मनोज की हत्या में बड़ा खुलासा, दोनों ने वीडियो में जताया था डर, चार दिन बाद हुआ मर्डर

छेड़छाड़ का विरोध करने पर मारपीट
मेरठ के मवाना के गांव नंगला गोसाई में छेड़छाड़ के विरोध पर मारपीट किए जाने की शिकायत लेकर पहुंची नाबालिग को मवाना पुलिस ने बजाए मदद करने के टरका दिया। थाना पुलिस ने कोई सुनवाई नहीं की तो बुधवार को पीड़िता ने एसएसपी दफ्तर पहुंचकर आरोपियों के खिलाफ शिकायत पत्र देकर कार्रवाई की मांग की हैं। एसएसपी रोहित सिंह सजवाण ने सीओ मवाना को जांच कर कार्रवाई करने के आदेश दिए हैं।  

युवती मनचलों से परेशान
टीपीनगर में रहने वाली एक युवती मनचलों से परेशान है। जब थाने में सुनवाई नहीं हुई तो एसएसपी कार्यालय पर परिवार के साथ पहुंची और कार्रवाई की मांग की। सीओ ब्रह्मपुरी को जांच कर कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं। युवती ब्यूटी पार्लर का कोर्स कर रही है।

मोहल्ले का युवक काफी समय से उसे परेशान कर रहा है। छह मई को युवक ने छेड़छाड़ की। युवती के घर में घुसकर परिवार से मारपीट की गई। आरोपी बाहर से मकान बंद करके भाग गया। सूचना पर यूपी 112 पुलिस पहुंची और परिवार को बाहर निकाला। इसके बाद परिवार थाने आ गया। 

विज्ञापन

दसवीं की छात्रा से सरेआम छेड़छाड़, भाई को पीटा
बह्मपुरी क्षेत्र की रहने वाली दसवीं की छात्रा को एक मनचला काफी दिन से परेशान कर रहा है। बुधवार को सराय लाल दास और हरि नगर में स्कूल से लौटते समय छात्रा के साथ छेड़छाड़ की गई। उसके भाई ने विरोध जताया तो मारपीट कर दी। बाद में छात्रा के परिजन थाने पहुंचे और हंगामा कर दिया। इसके बाद ब्रह्मपुरी पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

25 अप्रैल को को पिता ने चूना भट्टी खत्ता रोड ब्रह्मपुरी निवासी मनचला फरदीन के खिलाफ ब्रह्मपुरी थाने में मुकदमा दर्ज कराया था। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार नहीं किया था। बुधवार को अपने भाई के साथ छात्रा वापस स्कूल से घर लौट रही थी, इसी दौरान सराय लाल दास और हरि नगर दो जगह पर आरोपी ने छात्रा से छेड़छाड़ की। भाई ने विरोध जताया तो उसके साथ भी मारपीट कर दी। एसपी सिटी का कहना है कि आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed