फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Double Murder: Big revelation in the murder of Monty and Manoj, both had expressed fear in the video

Double Murder: मोंटी और मनोज की हत्या में बड़ा खुलासा, दोनों ने वीडियो में जताया था डर, चार दिन बाद हुआ मर्डर

Thu, 09 May 2024 09:21 AM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Thu, 09 May 2024 09:21 AM IST
सार

Double Murder in Meerut : मेरठ में झांकियों में काम करने वाले दो कलाकारों की हत्या कर दी गई। दोनों की लाशें हाईवे से 100 मीटर दूर बाग में पड़ी मिलीं। उधर, पुलिस अधिकारी वारदात का कारण में जानने में जुट गए हैं। वहीं हत्या की वारदात को लेकर कई बड़े खुलासे हुए हैं।

विज्ञापन
Double Murder: Big revelation in the murder of Monty and Manoj, both had expressed fear in the video
दो युवकों की हत्या - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मेरठ से सटे खरखौदा थाना क्षेत्र के पांची के जंगल में झांकियों में काम करने वाले दो युवकों की हत्या कर दी गई। दोनों के शव दिल्ली-हापुड़ हाईवे कैली अंडरपास से सौ मीटर दूर बाग में पड़े मिले। मौके पर मिले मोबाइल में मिले नंबर के आधार पर एक युवक की पहचान बिजौली गांव निवासी मनोज (18) पुत्र नरेश नाई और दूसरे की पहचान नरहाड़ा गांव निवासी मोंटी (20) पुत्र तिलक जाटव के रूप में हुई।

विज्ञापन


एडीजी डीके ठाकुर, आईजी नचिकेता झा और एसएसपी रोहित सिंह सजवाण ने मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल की। वारदात के खुलासे को पुलिस की पांच टीमें लगाई गई हैं। वहीं हत्या की वारदात को लेकर कई नए खुलासे हुए हैं।

विज्ञापन

कैली गांव के कुछ ग्रामीण बुधवार शाम करीब पौने छह मेरठ-हापुड़ हाईवे पर अंडरपास से 100 मीटर दूर बाग के पास चकरोड से निकले तो दो युवक पड़े हुए थे। उन्होंने बाग की रखवाली करने वाले सुरेंद्र को बुलाकर दिखवाया तो दोनों युवक मृत थे।

खरखौदा पुलिस को इसकी सूचना दी गई। कुछ ही देर में पुलिस और फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंच गई। पुलिस को मौके से एक मोबाइल बरामद हुआ। मोबाइल में मिले नंबर के आधार पर ही दोनों युवकों की पहचान हुई।

Double Murder: Big revelation in the murder of Monty and Manoj, both had expressed fear in the video
दो युवकों की हत्या - फोटो : अमर उजाला

चार मई को वीडियो बनाकर दोस्त से जताई थी हत्या की आशंका
दोहरे हत्याकांड में पुलिस को सनसनीखेज जानकारी मिली है। दोनों युवकों ने हत्याकांड से पहले चार मई को एक वीडियो बनाकर अपने मोबाइल में सेव कर लिया था कि हमारी हत्या हुई तो जिम्मेदारी आप दोनों की होगी। पुलिस ने उन दोनों लोगों को फोन किया है तो उनके मोबाइल ऑफ हैं। घर से दोनों ही फरार हैं। पुलिस का पूरा फोकस हत्याकांड का उन्ही पर पहुंच गया है।

मनोज और मोंटी ने चार मई को ही जान का खतरा बताकर एक वीडियो बनाकर अपने मोबाइल में रख लिया था। बताया था कि कैली गांव के अंकुश और नवीन उनकी हत्या कर सकते हैं। अगर उनके साथ कुछ भी हुआ तो इसकी जिम्मेदारी उन दोनों की होगी।

पुलिस ने दोनों के घर दबिश दी तो दोनों फरार मिले। उनके मोबाइल भी बंद हैं। परिजनों ने बताया कि ये दोनों भी मृतकों के साथ काम करते थे। पुलिस ने दोनों के साथ काम करने वाले कई लोगों को हिरासत में ले लिया है।

विज्ञापन

कई घंटे तक पहचान को उलझी रही पुलिस
मोंटी और मनोज के पास से पहचान का कोई दस्तावेज नहीं मिला था। दोनों के बाल लंबे थे। एक का हेयरबैंड पास में पड़ा हुआ था। एक युवक के हाथ पर मेहंदी रची हुई थी, पैर में काले धागे बंधे हुए थे। पुलिस को मौके से एक मोबाइल बरामद हुआ। मोबाइल में लॉक लगा हुआ था।

पुलिस ने सिम निकालकर दूसरे मोबाइल में डालकर देखा तो तीन नंबर उसमें सेव मिले। एक नंबर बिजौली गांव का था। उस नंबर पर कॉल करने पर पता चला कि ये नंबर मनोज का है। इसके बाद दोनों के परिजनों को सूचना दी गई।

परिजनों ने किया हंगामा
मोंटू के परिजनों ने खरखौदा थाने पहुंचकर जमकर हंगामा किया। परिजनों का कहना था कि उनके पहुंचने से पहले पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए क्यों भेजा। पुलिस अधिकारियों के समझाने के बाद परिजन शांत हुए

एसएसपी रोहित सिंह सजवाण ने बताया कि दोनों युवक मनोज और मोंटी झांकियों में नाचने-गाने का काम करते थे। सूचना पर दोनों के परिजन थाने पहुंच गए। एसएसपी ने बताया कि हत्या के कारणों की जानकारी अभी सामने नहीं आई है। दोनों के मोबाइल की कॉल डिटेल खंगाली जा रही है। कई लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed