फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Meerut: Group attacked a young man who came to buy goods from a shop, shot him when the shopkeeper objected

Meerut: दुकान से सामान लेने आए युवक पर एक पक्ष ने किया हमला, दुकानदार ने टोका तो मार दी गोली, तीन घायल

Fri, 13 Dec 2024 04:00 PM IST
डिंपल सिरोही न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: डिंपल सिरोही Updated Fri, 13 Dec 2024 04:00 PM IST
सार

मेरठ के इंचोली थाना क्षेत्र के गांव पबला में दुकान से सामान लेने आए एक युवक पर पुराने विवाद को लेकर दो पक्षों में संघर्ष हो गया।

विज्ञापन
Meerut: Group attacked a young man who came to buy goods from a shop, shot him when the shopkeeper objected
फोर्स - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मेरठ के इंचोली थाना क्षेत्र के गांव पबला में दुकान से सामान लेने आए एक युवक पर पुराने विवाद को लेकर पांच-छह युवकों ने हमला कर दिया। जब दुकानदार ने मारपीट का विरोध किया तो दुकानदार व वहां खड़े उसके भतीजे को गोली मार दी।

विज्ञापन


आरोपी मौके से फरार हो गए। गोली लगने से घायल चाचा-भतीजे व मारपीट में घायल युवक को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। गांव में भारी संख्या में फोर्स तैनात की गई है। 
विज्ञापन


गांव निवासी प्रियांशु मलिक एफआईटी कॉलेज में बीसीए का छात्र है। गांव के ही गुर्जर पक्ष से कुछ माह पूर्व झगड़ा हुआ था। जिसमें मुकदमा भी दर्ज हुआ था। प्रियांशु के बाबा धर्मवीर के मुताबिक मोहल्ले में रात एक मौत हो गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: Muzaffarnagar: मां ने दो बेटियों संग फांसी लगाकर की आत्महत्या, कमरे में फंदे पर लटके मिले तीनों के शव

प्रियांशु गांव के रास्ते पर स्थित दुकान से सामग्री लेने आ रहा था। तभी दूसरे पक्ष ने उसे घेर लिया और मारपीट शुरू कर दी प्रियांशु छूकर आमिर की परचून की दुकान में घुस गया। आमिर ने आरोपियों से मारपीट न करने को टोका और दुकान से बाहर जाने की बात कही। तभी उनमें से कलीराम उर्फ रामू ने तमंचे से अमीर व उसके भतीजे अयान के पैर में गोली मार दी।

आरोपी घटना को अंजाम देकर फरार हो गए। सूचना पर थाना पुलिस पहुंची। प्रियांशु के परिजन भी पहुंच गए, सभी ने मिलकर घायलों को जिला अस्पताल भिजवाया। सूचना पर एसपी देहात, सीओ सदर देहात मौके पर पहुंच गए। गांव में सुरक्षा की दृष्टि से क्युआरटी तैनात की गई है। अभी इस मामले में किसी प्रकार की तहरीर नहीं दी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed