Muzaffarnagar News: मां ने दो बेटियों संग फांसी लगाकर की आत्महत्या, कमरे में फंदे पर लटके मिले तीनों के शव
मुजफ्फरनगर से एक झकझोर देने वाली खबर है। यहां एक मां ने अपनी दो बेटियों के साथ मिलकर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। तीनों के शव कमरे में फांसी के फंदे पर लटके मिले हैं। पुलिस माैके पर पहुंचकर जांच पड़ताल में जुट गई है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
Muzaffarnagar Suicide News: मुजफ्फरनगर शहर कोतवाली के गांव खांजापुर में एक महिला व उसकी दो बेटियों के शव कमरे में फांसी के फंदे पर लटके मिले। पुलिस ने पहुंचकर तीनों शव मोर्चरी भेज दिए।
पिन्ना गांव का रहने वाला अंकुश पिछले कई साल से अपने दोनों बच्चों व पत्नी एवं माता के साथ खांजापुर में रहता है। वह न्यू बिंदल पेपर मिल में ड्यूटी पर गया था। गुरुवार देर रात वह ओर उसकी मां काम से वापस लाैटे तो कमरे का दरवाजा बंद मिला। दरवाजा नहीं खुलने पर वह अपनी मां के साथ पड़ोसी के घर जाकर सो गया।
यह भी पढ़ें: अभिनेता मुश्ताक खान अपहरण: मेरठ में खरीदी घड़ी और खतौली में जन सेवा केंद्र पर निकाले 25 हजार
सुबह फिर नहीं खुला दरवाजा तो घटना का पता चला
सुबह फिर से वह कमरे पर पहुंचा तो काफी आवाज लगाने पर भी कमरा खुला। पड़ोसियों के साथ पहुंचकर अंकुश ने गेट खुलवाने की कोशिश की तब कमरे में लगी खिड़की से झांक कर देखा तो तीनों शव फांसी के फंदे पर लटके मिले। तब सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची। मृतक महिला के मायके के लोग नहीं पहुंचे हैं। पुलिस जांच में जुटी है।
मृतका के पति अंकुश ने बताया कि उसकी पत्नी रुक्मणी ( 30) ने बेटी पीहू (3) व मीठी उर्फ नायरा (7) के साथ आत्महत्या की हैं।