फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Meerut game of 30 crores in the name of purchase from fake firms revealed during raids in plastic recycling factory

मेरठ: फर्जी फर्मों से खरीद के नाम पर 30 करोड़ का खेल, प्लास्टिक रिसाइकल फैक्टरी में छापे के दौरान हुआ खुलासा

Sun, 29 May 2022 07:40 AM IST
अनुराग सक्सेना माई सिटी रिपोर्टर, मेरठ
माई सिटी रिपोर्टर, मेरठ Published by: अनुराग सक्सेना Updated Sun, 29 May 2022 07:40 AM IST
सार

जीएसटी टीम ने शुक्रवार को इस फैक्टरी पर छापा मारकर कर चोरी और अन्य अनियमितताओं की जांच शुरू की थी। यह फैक्टरी मवाना रोड स्थित डिफेंस कॉलोनी निवासी संजीव गुप्ता की है। जीएसटी कमिश्नर एमपी सिंह के आदेश पर यह कार्रवाई की गई।

विज्ञापन
Meerut game of 30 crores in the name of purchase from fake firms revealed during raids in plastic recycling factory
जीएसटी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जीएसटी विभाग की टीम ने बहचौला गांव स्थित आरपीजी इंडस्ट्रियल प्रोडक्ट्स प्राइवेट लिमिटेड (प्लास्टिक रिसाइकल फैक्टरी) में फर्जी फर्मों से स्क्रैप खरीद दर्शाकर इनपुट टैक्स क्रेडिट (आईटीसी) क्लेम के नाम पर 1.5 करोड़ से अधिक की कर चोरी का खुलासा किया है। इसके आधार पर प्रिंसिपल अमाउंट का अनुमान लगाकर करीब 30 करोड़ रुपये का गोलमाल आंका जा रहा है। फैक्टरी संचालक का नेटवर्क गुजरात, दिल्ली, पंजाब सहित अन्य राज्यों के कारोबारियों से जुड़ा है।

विज्ञापन


जीएसटी टीम ने शुक्रवार को इस फैक्टरी पर छापा मारकर कर चोरी और अन्य अनियमितताओं की जांच शुरू की थी। यह फैक्टरी मवाना रोड स्थित डिफेंस कॉलोनी निवासी संजीव गुप्ता की है। जीएसटी कमिश्नर एमपी सिंह के आदेश पर यह कार्रवाई की गई। जांच के दौरान कई महत्वपूर्ण दस्तावेज, कंप्यूटर हार्ड डिस्क और अन्य जरूरी सामान सील कर टीम अपने साथ ले गई। जीएसटी कमिश्नर एमपी सिंह ने बताया कि शुरुआती जांच में ही आईटीसी के नाम पर 1.5 करोड़ की कर चोरी पकड़ी गई है। अभी और अनियमितताओं और गोलमाल की पड़ताल जारी है।
विज्ञापन


दरअसल, इससे पहले भी जीएसटी लागू होने के बाद से फर्जी फर्मों से लेनदेन के नाम पर करोड़ों की कर चोरी के मामले सामने आ चुके हैं। कंपनी संचालकों ने अपनी कामवाली, सब्जी वाले और दूधवाले के नाम पर भी फर्जी फर्में खोल दी थीं। इनपुट टैक्स क्रेडिट का लाभ लेने के बाद फर्म को बंद कर दिया गया। विभागीय सूत्रों के अनुसार इस फैक्टरी में भी कई ऐसी फर्मों को दर्शाया गया, जिनका अस्तित्व ही नहीं है।

विज्ञापन
विज्ञापन

आयकर विभाग को भी दी जाएगी जानकारी

जांच टीम के मुताबिक मिले छानबीन के आधार पर जीएसटी के साथ ही आयकर चोरी की भी पूरी संभावना जताई गई है। इसलिए जीएसटी विभाग आयकर विभाग को भी जानकारी देगा और आगे की जांच में उसकी मदद लेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed