{"_id":"64ea56f8ca97a92ef105dd06","slug":"meerut-former-mp-shahid-akhlaq-son-danish-arrested-video-viral-of-big-son-2023-08-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP: बढ़ेंगी पूर्व सांसद शाहिद अखलाक के परिवार की मुश्किलें, एक बेटा अरेस्ट, दूसरे का वीडियो हुआ वायरल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: बढ़ेंगी पूर्व सांसद शाहिद अखलाक के परिवार की मुश्किलें, एक बेटा अरेस्ट, दूसरे का वीडियो हुआ वायरल
Sun, 27 Aug 2023 01:18 AM IST
कपिल kapil
अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ
अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ
Published by: कपिल kapil
Updated Sun, 27 Aug 2023 01:18 AM IST
सार
Meerut News : पूर्व सांसद शाहिद अखलाक के परिवार की मुश्किलें और बढ़ेंगी। जहां एक बेटे को दुष्कर्म के मामले में गिरफ्तार किया गया तो वहीं दूसरे बेटे का वीडियो टेस्ड कराया गया।
विज्ञापन
शाहिद अखलाक का बेटा दानिश
- फोटो : Amar Ujala
विस्तार
मेरठ में पूर्व सांसद शाहिद अखलाक के परिवार की मुश्किलें लगातार बढ़ती जा रही हैं। एक तरफ युवती से दुष्कर्म के मामले में उनका बेटा दानिश गिरफ्तार हुआ तो वहीं सोशल मीडिया पर दूसरे बेटे का एक वीडियो वायरल हो गया। इसमें शाहिद अखलाक का बड़ा बेटा साकिब कार चला रहा है और कार के अंदर नोटों की गड्डियां और दो पिस्टल रखी हैं। पुलिस इस वीडियो की जांच में जुट गई है।
विज्ञापन
बसपा के पूर्व सांसद शाहिद अखलाक के बेटे साकिब का दोस्तों के साथ लग्जरी कार में बनाया गया वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इसमें साकिब कार चला रहा है और कार की पिछली सीट पर एक थाल में नोटों की गड्डियां और दो पिस्टल रखी हुई हैं। गाड़ी में मौजूद युवक नोटों के बंडलों के साथ रील बनाते नजर आ रहे हैं।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: सुर्खियों में छात्र की पिटाई का वीडियो: पढ़िए कैसे हुआ भाईचारे का फैसला, टिकैत ने पंचायत में कही ये बड़ी बात
विज्ञापन
पुलिस के मुताबिक, वीडियो करीब डेढ़ साल पुराना होने का दावा किया जा रहा है। वीडियो में दिख रहे टोपी पहने खालिद की एक महीने पहले मौत हो चुकी है। एसपी सिटी पीयूष सिंह का कहना है कि जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।
यह भी पढ़ें: मुजफ्फरनगर: Video किस मंशा से बनाया और क्यों किया वायरल? परतें खोलने में जुटी पुलिस, नेताओं के बयान भी पढ़िए