फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Muzaffarnagar Student Beaten Case Video: brotherhood decision in panchayat, Naresh Tikait gave new statement

सुर्खियों में छात्र की पिटाई का वीडियो: पढ़िए कैसे हुआ भाईचारे का फैसला, टिकैत ने पंचायत में कही ये बड़ी बात

Sat, 26 Aug 2023 07:53 PM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, मुजफ्फरनगर
अमर उजाला ब्यूरो, मुजफ्फरनगर Published by: कपिल kapil Updated Sat, 26 Aug 2023 07:53 PM IST
सार

Muzaffarnagar Video News : मुजफ्फरनगर में छात्र की पिटाई का मामला दो दिनों से अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सुर्खियों में है। वहीं, शनिवार को पंचायत हुई और उसमें भाईचारे का फैसला हुआ। जानिए आखिर टिकैत ने पंचायत में क्या कहा।

विज्ञापन
Muzaffarnagar Student Beaten Case Video: brotherhood decision in panchayat, Naresh Tikait gave new statement
छात्र की पिटाई के मामले में पंचायत हुई। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुजफ्फरनगर जनपद के मंसूरपुर में अल्पसंख्यक समुदाय के छात्र की पिटाई और जातीय टिप्पणी के मामले का निपटारा हो गया है। खुब्बापुर गांव की पंचायत में भाकियू अध्यक्ष चौधरी नरेश टिकैत ने पीड़ित छात्र को सहपाठियों से गले मिलवाया।

विज्ञापन


उधर, राष्ट्रीय बाल संरक्षण आयोग ने मामले का संज्ञान लिया। शिक्षिका के खिलाफ एनसीआर दर्ज की गई। बीएसए शुभम शुक्ला ने स्कूल प्रबंधक को नोटिस जारी किया। दिनभर मामला अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सुर्खियों में बना रहा।

विज्ञापन

शनिवार को भाकियू अध्यक्ष चौधरी नरेश टिकैत, लाटियान खाप के चौधरी वीरेंद्र लाटियान, त्यागी भूमिहार समाज के राष्ट्रीय अध्यक्ष मांगेराम त्यागी, क्षेत्रीय अध्यक्ष संजीव त्यागी, पूर्व सांसद हरेंद्र मलिक, राकेश शर्मा और पूर्व प्रधान दुष्यंत त्यागी की मौजूदगी में सादा त्यागी के आवास पर खुब्बापुर की पंचायत हुई।

ग्रामीणों ने कहा कि वह अपने गांव में भाईचारा चाहते हैं। दोनों पक्षों की सहमति के बाद पीड़ित छात्र और उसके सहपाठी पंचायत में बुलाए गए। बच्चों को गले मिलवाकर मामले का निपटारा करा दिया गया।

यह भी पढ़ें: Meerut News Live: शाहिद अखलाक के बेटे पर बड़ी कार्रवाई, पहलवान दिव्या काकरान ने पक्का किया सर्बिया का टिकट

विज्ञापन

भाकियू अध्यक्ष ने कहा कि भाईचारा खत्म नहीं होने देंगे। मुजफ्फरनगर जिला गांव कवाल के झगड़े का दंश झेल चुका है, अब ऐसा नहीं होगा। केंद्रीय राज्यमंत्री डॉ. संजीव बालियान गांव पहुंचे और दोनों पक्षों से मुलाकात की। ग्रामीणों से भाईचारा बनाए रखने का आह्वान किया गया। 

यह भी पढ़ें: छात्र की पिटाई का मामला: शिक्षिका पर मुकदमा, बोली-वीडियो से हुई छेड़छाड, नरेश टिकैत ने बच्चों को गले मिलवाया

उधर, सीओ खतौली डॉ. रवि शंकर का कहना है कि शिक्षिका के खिलाफ पीड़ित पक्ष की तहरीर पर एनसीआर दर्ज की गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed