{"_id":"6454dc3dadd50a2b890a36d3","slug":"meerut-former-minister-sudhakar-singh-kashyap-was-prevented-from-going-to-cm-yogi-and-police-closed-in-a-room-2023-05-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP: पूर्व मंत्री को सीएम योगी के पास जाने से रोका, नजरबंद करने पर तीखी नोखझोंक, ये है सुधाकर सिंह की बड़ी मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: पूर्व मंत्री को सीएम योगी के पास जाने से रोका, नजरबंद करने पर तीखी नोखझोंक, ये है सुधाकर सिंह की बड़ी मांग
Fri, 05 May 2023 04:06 PM IST
कपिल kapil
अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ
अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ
Published by: कपिल kapil
Updated Fri, 05 May 2023 04:06 PM IST
सार
Meerut News : पूर्व मंत्री व सपा नेता सुधाकर सिंह कश्यप को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के पास जाने से रोक लिया। इस दौरान उनकी पुलिस से तीखी नोकझोंक भी हुई। इसके बाद पुलिस ने उन्हें नजर बंद कर दिया।
विज्ञापन
पुलिस ने पूर्व मंत्री को रोका।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को राज्यपाल के नाम ज्ञापन देने जा रहे सपा के पूर्व मंत्री सुधाकर सिंह कश्यप को पुलिस ने पल्लवपुरम स्थित उनके आवास पर नजर बंद कर दिया। इस दौरान पूर्व मंत्री व कार्यकर्ताओं की पुलिस से तीखी नोकझोंक हुई।
विज्ञापन
पूर्व मंत्री सुधाकर सिंह कश्यप पल्लवपुरम फेज-2 के ओ पॉकेट में परिवार के साथ रहते हैं। पिछड़े वर्ग की 17 जातियों को अनुसूचित जाति में शामिल करने के लिए वे मुख्यमंत्री की रैली में उन्हें ज्ञापन देने के लिए जा रहे थे। उनका कहना है कि वह समाज के लोगों को संविधान के मानक अनुसार न्याय दिलाने को लेकर ज्ञापन देने जा रहे थे।
विज्ञापन
बताया कि कश्यप व कई अन्य गोत्र को पिछड़ा वर्ग में शामिल किया गया है। जबकि, उन्हें अनुसूचित जाति का प्रमाण पत्र मिलना चाहिए। उन्होंने इन जातियों को अनुसूचित जाति में शामिल करने की मांग की। पुलिस द्वारा नजरबंद किए जाने के कारण कार्यकर्ताओं ने रोष प्रकट किया। सुधाकर सिंह कश्यप की इस दौरान पुलिस से तीखी नोकझोंक हुई। लेकिन, पुलिस ने उन्हें मुख्यमंत्री के कार्यक्रम में नहीं जाने दिया और घर पर ही नजर बंद कर दिया।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: UP Nikay Chunav: सीएम योगी बोले- यूपी में माफिया राज खत्म, अब गले में तख्ती लटकाए घूम रहे अपराधी
इसके बाद मुख्य गेट को बंद कर दिया गया और वहां पुलिस बल तैनात किया गया। यहां पर भी कार्यकर्ता आ गए लेकिन, पुलिस ने उन्हें जाने नहीं दिया।
यह भी पढ़ें: Encounter: सूची में टॉप पर था दुजाना, CM के दौरे से एक दिन पहले ही खौफनाक अंत, अब निशाने पर ये बड़े माफिया