फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Meerut: Forest department will take unique initiative to make plantation campaign successful

UP: पौधरोपण अभियान को सफल बनाने के लिए वन विभाग की अनोखी पहल, पौधों को सजाया जाएगा दूल्हा-दुल्हन की तरह

Mon, 17 Jul 2023 02:38 PM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ
अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ Published by: कपिल kapil Updated Mon, 17 Jul 2023 02:38 PM IST
सार

Meerut News : पौधरोपण का लक्ष्य सभी 26 विभागों का 25.23 लाख, वन विभाग का 2. 72 लाख है। कुल 27. 95 लाख पौधे रोपे जाएंगे, जिसमें 85 प्रतिशत पौधे 22 जुलाई को लगाए जाएंगे।

विज्ञापन
Meerut: Forest department will take unique initiative to make plantation campaign successful
फाइल फोटो। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मेरठ में पौधरोपण अभियान को सफल बनाने और लोगों को पौधरोपण के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से वन विभाग नई पहल करने जा रहा है। विभाग की ओर से मंगलवार को पौधों की बरात निकाली जाएगी। इसमें पौधों को दूल्हा-दुल्हन की तरह सजाया जाएगा। यह जानकारी डीएफओ राजेश कुमार ने पत्रकार वार्ता के दौरान दी। 

विज्ञापन


उन्होंने बताया कि इस बार पौधरोपण का लक्ष्य सभी 26 विभागों का 25.23 लाख, वन विभाग का 2. 72 लाख है। कुल 27. 95 लाख पौधे रोपे जाएंगे, जिसमें 85 प्रतिशत पौधे 22 जुलाई को लगाए जाएंगे। बाकी 15 अगस्त को लगाए जाएंगे।

विज्ञापन

इसमें ग्राम पंचायत से ग्राम प्रधान, जिला पंचायत अध्यक्ष, नगर निगम महापौर सभी से योगदान मांगा गया है। साथ ही सभी को पौधों के संरक्षण की जिम्मेदारी सौंपी जाएगी। इस संबंध में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की ओर से भी निर्देश जारी किए जा चुके हैं।

पौधरोपण के लिए 22 जुलाई को सभी विभागों के कर्मचारियों को आधे दिन की छुट्टी भी दी जाएगी। इसके साथ ही पौधों की जियो टैगिंग भी कराई जाएगी। सभी धर्मों के लोगों को जोड़ने के लिए धर्म वाटिका भी तैयार की जाएगी। जिससे अधिक से अधिक लोग अभियान से जुड़ सके और पौधरोपण कर उनका संरक्षण भी कर सके।

यह भी पढ़ें: Meerut News : रैपिडएक्स के कर्मचारियों पर गिरा स्लैब, मची चीख-पुकार, आठ मजदूर हुए घायल

विज्ञापन

उन्होंने बताया कि इस बार 59 विभाग ऐसे भी शामिल किए जा रहे हैं जो पहले पौधे नहीं लगाते थे। इनका लक्ष्य भी बढ़ जाएगा। पौधरोपण अभियान में किसानों के लिए भी योजना शुरू हुई है, जिसमें वह पौधे लगाकर आर्थिक लाभ भी उठा सकेंगे। एग्रो फारेस्ट को बढ़ाने के उद्देश्य से इस बार वृहद स्तर पर पौधरोपण की तैयरी है।

यह भी पढ़ें: एक साथ उठीं छह अर्थियां: जिगर के टुकड़ों को कफन में देख बेसुध हुईं माताएं, बच्चों की चीख से सिहर उठा हर कोई

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed