फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Meerut: Food Safety Department Seizes Suspected Adulterated Khoya Ahead of Janmashtami, 200 Kg Destroyed

जनमाष्टमी से पहले मेरठ में खाद्य विभाग का छापा, 200 किलो संदिग्ध खोया नष्ट, दूध-वनस्पति समेत सामग्री के नमूने

Tue, 01 Sep 2026 12:52 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Tue, 01 Sep 2026 12:52 PM IST
सार

जनमाष्टमी से पहले मेरठ के दौराला क्षेत्र के चिरौड़ी गांव में खाद्य सुरक्षा विभाग ने खोया निर्माण इकाई पर छापा मारा। करीब 200 किलो संदिग्ध खोया नष्ट कराया गया, जबकि दूध, वनस्पति और स्किम्ड मिल्क पाउडर के नमूने जांच के लिए भेजे गए।

विज्ञापन
Meerut: Food Safety Department Seizes Suspected Adulterated Khoya Ahead of Janmashtami, 200 Kg Destroyed
नकली खोया नष्ट कराती टीम - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मेरठ में जनमाष्टमी से पहले खाद्य सुरक्षा विभाग ने नकली और मिलावटी खोया तैयार किए जाने की सूचना पर बड़ी कार्रवाई की। दौराला क्षेत्र के चिरौड़ी गांव में खोया निर्माण इकाई पर छापा मारकर टीम ने करीब 200 किलो तैयार खोया बरामद किया। मिलावट के संदेह में खोया, दूध, वनस्पति और स्किम्ड मिल्क पाउडर के नमूने जांच के लिए भेजे गए। खराब और अस्वच्छ स्थिति में रखे करीब 200 किलो खोये को कारोबारी की सहमति से नष्ट करा दिया गया।

विज्ञापन


सूचना पर पहुंची खाद्य सुरक्षा टीम
मंगलवार रात मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी रवि शर्मा को चिरौड़ी गांव में नकली खोया तैयार किए जाने की सूचना मिली थी। इसके बाद खाद्य सुरक्षा अधिकारियों की टीम पुलिस बल के साथ खाद्य कारोबारी सोनू प्रजापति के प्रतिष्ठान पर पहुंची। निरीक्षण के दौरान खोया निर्माण का काम चलता मिला।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: यादें: खुद गाने तैयार करते, मुझसे प्राॅजेक्ट बनवाते थे अंकित, पत्नी बोली-फिटनेस के लिए छह साल से रोटी तक न खाई

विज्ञापन
विज्ञापन

खोया के साथ दूध और वनस्पति भी मिली
जांच के दौरान टीम को करीब 200 किलो तैयार खोया मिला। इसके अलावा 120 लीटर दूध, 57 किलो वनस्पति, एक किलो अज्ञात केमिकल और करीब 25 किलो स्किम्ड मिल्क पाउडर भी बरामद हुआ। अधिकारियों ने इन पदार्थों के मिश्रण से खोया तैयार किए जाने की आशंका जताई।

नमूने जांच के लिए भेजे
खाद्य सुरक्षा अधिकारियों ने खोया, दूध, वनस्पति और स्किम्ड मिल्क पाउडर के नमूने लिए और उन्हें जांच के लिए भेज दिया। नमूनों की रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी
 

55 किलो वनस्पति और 21 किलो मिल्क पाउडर सीज
नमूना लेने के बाद टीम ने करीब 55 किलो वनस्पति और 21 किलो स्किम्ड मिल्क पाउडर को सीज कर खाद्य कारोबारी की अभिरक्षा में सौंप दिया। अधिकारियों के अनुसार सीज की गई वनस्पति की अनुमानित कीमत करीब 11 हजार रुपये और स्किम्ड मिल्क पाउडर की कीमत करीब 9,450 रुपये है।

200 किलो खोया कराया नष्ट
खराब और अस्वच्छ स्थिति में रखे तथा मिलावट के संदेह वाले करीब 200 किलो खोये को कारोबारी की सहमति से नष्ट करा दिया गया। नष्ट किए गए खोये की अनुमानित कीमत करीब 50 हजार रुपये बताई गई है।

प्राथमिकी दर्ज, कानूनी कार्रवाई शुरू
खाद्य सुरक्षा विभाग की ओर से मामले में प्राथमिकी दर्ज कर कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी गई है। विभाग की ओर से जनमाष्टमी और अन्य त्योहारों को देखते हुए खाद्य पदार्थों की जांच जारी रखने की बात कही गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed