फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Meerut: Flour-rice, pulses, from tricolor to balloons are expensive on Republic Day

Meerut: रुला रहे आटा-चावल, दाल, गणतंत्र दिवस पर तिरंगे से लेकर गुब्बारे भी महंगे, चीनी भी हो रही कड़वी

Tue, 24 Jan 2023 02:17 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Tue, 24 Jan 2023 02:17 PM IST
सार

26 जनवरी गणतंत्र दिवस पर वसंत पंचमी होने के कारण पतंग और मांझे, झंडे से लेकर गुब्बारों की कीमतों में उछाल आया है। यही नहीं आटा, चावल और दाल की कीमतें भी बढ़ गई हैं।

विज्ञापन
Meerut: Flour-rice, pulses, from tricolor to balloons are expensive on Republic Day
पतंग खरीदते बच्चे - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

महंगाई ने सबको रुला दिया है। आम आदमी को घर चलाना मुश्किल हो रहा है।  2023 की शुरुआत के साथ गेहूं, आटा, चावल, चीनी, देसी घी सभी के दामों में इजाफा हुआ है। वहीं वसंत पंचमी से पूर्व पतंग का बाजार शबाब पर है। कॉटन और कागज के रेट बढ़े हुए हैं। 26 जनवरी गणतंत्र दिवस पर वसंत पंचमी होने के कारण पतंग और मांझे, झंडे, गुब्बारों की कीमतों में उछाल आया है।

विज्ञापन

 
सदर मंडी व्यापारी अंकित गुप्ता ने बताया कि कोविड़ के बाद से सभी खाद्य पदार्थों की कीमतों में लगातार इजाफा हो रहा है। दालों के दाम 100 रुपये प्रति किलो के पार पहुंच गए हैं। आटे के 10 किलो के कट्टे का भाव भी बढ़कर 370 रुपये प्रति दस किलो हो गए हैं। गंगानगर निवासी अजय शर्मा ने बताया कि दीपावली से खाद्यान्न सहित अन्य वस्तुओं के भाव लगातार प्रति माह बढ़ रहे हैं। 
विज्ञापन


देसी घी के प्रति किलो के भाव 500 के पार पहुंच गए हैं। शास्त्रीनगर निवासी रीना शर्मा ने बताया कि घर खर्च जो दस हजार रुपये प्रतिमाह था वह बढ़कर 15 हजार रुपये प्रतिमाह हो गया है। सदर मंडी व्यापारी अंकित गुप्ता ने बताया कि दिसंबर में गेहूं का औसत मूल्य 30.50 था जो अब बढ़कर 31.90 रुपये प्रति किलो हो गया है। गेहूं की कीमतों में इजाफा होने के साथ आटे की कीमत भी बढ़ गई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


दिसंबर में आटे की कीमत 35.20 रुपये प्रति किलो से बढ़कर 37.40 रुपये प्रति किलो हो गई है। बुक स्टॉल संचालन विरेंद्र जैन ने बताया कि कागज की कीमत वृद्धि होने के कारण 40 रुपये में मिलने वाला रजिस्टर 55 रुपये का हो गया है। 

यह भी पढ़ें: UP: रामचरितमानस पर टिप्पणी को लेकर आगबबूला हुए भाजपा नेता विनीत शारदा, स्वामी प्रसाद मौर्या को कह डाला कीड़ा

 खाद्यान्नों पर नजर 
 खाद्यान्न प्रति किलो     दिसंबर     जनवरी

 आटे प्रति 10 किलो     325     370
 चावल     60     100
 उड़द छिलका     100     125
 अरहर     105     120
 मूंग     110     128
 देसी 900 ग्राम     480     545

कपड़े के साथ बढ़े                         तिरंगे के भी दाम
 झंडे साइज     पीस     कीमत

 4 बाई 6     50     70
 6 बाई 9     50     120
 8 बाई 12     50     250
 12 बाई 18     100     1200
 20 बाई 30     1     40
 30 बाई 45     1     70
 40 बाई 60     1     150
 4 फीट बाई 6 फीट     1     600
 8 फीट बाई 12 फीट     1     350
 सजावटी सामान     पीस     कीमत
 बैज     12     60
 हैंड बैंड    12    40
 गुब्बारे     50     70
 बाइक स्टैंड     25     250
 स्प्रिंग स्टैंड     10     150

महंगाई के चलते बिगड़ा बजट
घर खर्च नवंबर तक 10 से 12 हजार रुपये था, जो अब 15 से 17 हजार तक हो गया है। बचत भी घटी है। - कविता विश्नोई, जागृति विहार

गेहूं चावल के भी दाम बढ़े
दीपावली के बाद खाद्य तेलों के साथ कास्मेटिक्स के दाम बढ़े। अब गेहूं और चावल के दाम भी बढ़ गए हैं। बजट गड़बड़ा गया है। -सुषमा, मयूर विहार

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed