फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Meerut: Flats will 25 percent cheaper in Jagriti Vihar Extension of Housing and Development Council

25 फीसदी सस्ते होंगे फ्लैट: मेरठ में घर लेना होगा आसान, जारी किए गए ये निर्देश, पढ़िए ताजा अपडेट

Fri, 17 Nov 2023 01:27 PM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ
अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ Published by: कपिल kapil Updated Fri, 17 Nov 2023 01:27 PM IST
सार

Meerut News : मेरठ में फ्लैट सस्ते होने वाले हैं। बताया गया कि आवास एवं विकास परिषद के जागृति विहार एक्सटेंशन में फ्लैट 20-25 फीसदी सस्ते होंगे। पढ़िए ताजा अपडेट क्या है।

विज्ञापन
Meerut: Flats will 25 percent cheaper in Jagriti Vihar Extension of Housing and Development Council
मेरठ के जागृति विहार एक्सटेंशन में 1524 फ्लैट खाली पड़े हैं। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मेरठ में आवास एवं विकास परिषद के जागृति विहार एक्सटेंशन में 1524 फ्लैट खाली पड़े हैं। त्योहारों के मद्देनजर अब इन फ्लैटों की कीमत में 20 से 25 फीसदी की कटौती की जाएगी। ग्राहकों को 60 दिनों के भीतर एकमुश्त पैसा चुकाना होगा। इसी के साथ ग्रुप हाउसिंग के लिए पांच फीसदी की अतिरिक्त छूट की गई है। लोग बैंक से लोन लेकर भी एक साथ धनराशि चुका सकते हैं।

विज्ञापन


अभी 2304 में सिर्फ 780 फ्लैट ही बिके
जागृति विहार एक्सटेंशन में बने 2304 में से अभी तक महज 780 फ्लैट ही बिक सके हैं। कोरोना से पहले यह आंकड़ा 1250 के करीब था, लेकिन कोरोना काल में वित्तीय स्थिति गड़बड़ाने से लोगों ने फ्लैट सरेंडर कर दिए। इससे अब खाली फ्लैटों की संख्या 1524 हो गई। दीपावली के मद्देनजर शासन ने इन फ्लैटों की कीमत में 20 से 25 प्रतिशत तक कटौती के आदेश किए हैं। इसके लिए सार्वजनिक सूचना भी जारी कर दी गई है।

विज्ञापन

एक नजर में उपलब्ध फ्लैट की स्थिति

क्षेत्रफल   कुल   बिके   खाली   कुल कीमत छूट के बाद कीमत
32 वर्ग मी.   1216   436   780   1260000   10,50,000
57 वर्ग मी.   432   87   345   2430000   19,16,000
64 वर्ग मी. 576   236   340   2950000   24,25,000
100 वर्ग मी. 40   10   30   4020000   32,16,000
127 वर्ग मी.   40   11   29   4640000     37,12,000

ढूंढे नहीं मिल रहे खरीदार
इतने फ्लैट खाली रह जाने की एक वजह यह भी है कि फ्लैट बनाने से पहले डिमांड सर्वे नहीं किया गया और 32, 57, 64, 100 व 127 वर्ग मीटर के 2304 फ्लैट बना दिए गए।

यह भी पढ़ें: UP: सीबीआई ने सेनेटरी इंस्पेक्टर को रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़ा, दो महीने से पीछे लगी थी टीम, खुले ये बड़े राज

विज्ञापन

शासन के निर्देश के बाद पता लगेगा वास्तविक मूल्य
शासन ने त्योहारों के मद्देनजर संपत्तियों को बेचने के लिए 20 से 25 फीसदी तक फ्लैट की दरों में कटौती को लेकर निर्देश जारी किए हैं। ऐसे में विभिन्न प्लाटों की दरों में कितनी कटौती होगी और वास्तविक मूल्य क्या होगा, यह वहां से आदेश मिलने के बाद ही पता लगेगा। हालांकि लोगों का रुझान तेजी से बढ़ा है और वे जानकारी लेने के लिए दफ्तर आ रहे हैं। - केशव राम, सहायक आवास आयुक्त, आवास एवं विकास परिषद

यह भी पढ़ें: 
Murder: मेरठ में हिस्ट्रीशीटर की ईंट से पीट-पीटकर हत्या, शव सड़क किनारे फेंका, कई मुकदमे हैं दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed