फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Meerut, firing in restaurant and beating of party leaders

मेरठ में फिर रेस्टोरेंट में गुंडागर्दी, पूर्व विधायक के भतीजे ने की फायरिंग, जमकर तोड़फोड़

Sat, 17 Nov 2018 01:37 PM IST
यूपी डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
यूपी डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Updated Sat, 17 Nov 2018 01:37 PM IST
विज्ञापन
Meerut, firing in restaurant and beating of party leaders
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

मेरठ में भाजपा पार्षद द्वारा दरोगा की पिटाई का मामला अभी ठंडा भी नहीं पड़ा कि फिर से एक ताजा मामला सामने आ गया। अब रेस्टोरेंट में पूर्व विधायक के भतीजे ने गुंडागर्दी कर दी। मारपीट के बाद तोड़फोड़ और फायरिंग भी की।

विज्ञापन


एनएच-58 स्थित एक रेस्टोरेंट में बुधवार रात को पूर्व विधायक के भतीजे ने जमकर गुंडागर्दी की। पूर्व विधायक के भतीजे समेत चार लोगों को रेस्टोरेंट कर्मचारियों ने पीटा। जिसमें वे गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने नौ लोगों को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन


कलाम रेस्टोरेंट कंकरखेड़ा थाना क्षेत्र में है। मोदीनगर से रालोद के पूर्व विधायक सुदेश शर्मा के भतीजे शुभम शर्मा तीन साथियों के साथ वहां गए थे। उनकी वेटर से कहासुनी हो गई। इसकी शिकायत लेकर शुभम शर्मा रेस्टोरेंट संचालक सारिक राणा के पास पहुंचे। सारिक अपने साथियों के साथ बैठे थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


आरोप है कि शुभम ने पहले कुर्सी में लात मारकर गालीगलौज शुरू कर दी। जिस पर रेस्टोरेंट संचालक और उसके साथियों ने शुभम को थप्पड़ मार दिया। इसके बाद कर्मचारियों ने शुभम शर्मा और उसके साथी प्रशांत सोलंकी, राहुल, राहुल शर्मा निवासी कृष्णा नगर मोदीनगर को पकड़ लिया।

आरोप है कि चारों लोगों की कर्मचारियों ने पिटाई कर दी। सूचना पाकर पुलिस ने चारों युवकों को हिरासत में लेकर मेडिकल के लिए भिजवाया। वहीं, वेटर अनिल ने चारों युवकों के खिलाफ तहरीर दी है। उधर, एसआई सरजेश कुमार का कहना है कि अभी जांच जारी है। 

घायलों को अस्पताल भेजा 

सीओ दौराला पंकज सिंह ने बताया कि मारपीट में शुभम शर्मा, राहुल, राहुल शर्मा और प्रशांत घायल हुए हैं। शुभम की हालत गंभीर बताई है। परिजन उसे मोदीनगर ले गए। लोगों को पुलिस कस्टडी में एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया है।

पिस्टल नहीं छीनते तो चली जाती जान

रेस्टोरेंट मालिक का कहना कि शुभम ने गोली चलानी शुरू कर दी थी। वेटर अनिल गोली लगने से बाल-बाल बचा है। शुभम और उसके साथी नशे में धुत थे। उनकी पिस्टल नहीं छीनते तो अनहोनी तय थी। फायरिंग करने पर कर्मचारियों ने उनको पकड़ा। पुलिस को फोन करके बुलाया।

दोनों तरफ से केस, नौ लोग गिरफ्तार

एसपी सिटी रणविजय सिंह ने बताया कि पूर्व विधायक के भतीजे की तरफ से रेस्टोरेंट मालिक समेत आठ लोगों पर केस दर्ज कराया है। वहीं, रेस्टोरेंट मालिक की तरफ से भी शुभम शर्मा समेत चार लोगों पर केस दर्ज हुआ है। रेस्टोरेंट के छह कर्मचारियों को गिरफ्तार कर लिया। गुंडागर्दी की जानकारी लगते ही होटल पक्ष की तरफ से भाजपाई थाने पहुंच गए थे।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed