{"_id":"69747612df35e896cf04a010","slug":"meerut-fire-breaks-out-in-empty-dumper-near-honda-showroom-on-delhi-road-driver-rescued-2026-01-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut: दिल्ली रोड पर होंडा शोरूम के सामने मिट्टी के डंपर में लगी आग, केबिन में फंसा चालक, बाल-बाल बची जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut: दिल्ली रोड पर होंडा शोरूम के सामने मिट्टी के डंपर में लगी आग, केबिन में फंसा चालक, बाल-बाल बची जान
Sat, 24 Jan 2026 01:04 PM IST
डिंपल सिरोही
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
Published by: डिंपल सिरोही
Updated Sat, 24 Jan 2026 01:04 PM IST
सार
Meerut Fire News: मेरठ के परतापुर थाना क्षेत्र में दिल्ली रोड पर होंडा शोरूम के सामने मिट्टी के खाली डंपर में अचानक आग लग गई। केबिन में फंसे चालक को पुलिस ने सुरक्षित बाहर निकाला।
विज्ञापन
डंपर में लगी आग
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
मेरठ के परतापुर थाना क्षेत्र में दिल्ली रोड पर होंडा शोरूम के सामने शनिवार सुबह उस समय हड़कंप मच गया, जब मिट्टी से भरे एक खाली डंपर में अचानक आग लग गई। आग केबिन में लगने के कारण चालक अंदर ही फंस गया। राहगीरों ने तत्काल पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने खिड़की खोलकर चालक को सुरक्षित बाहर निकाला।
विज्ञापन
दमकल कर्मियों ने पाया आग पर काबू
सूचना मिलने पर दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया। इस दौरान चालक शिव प्रताप, निवासी प्रतापगढ़, मामूली रूप से झुलस गया, जिसे उपचार के लिए भेजा गया।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें:Meerut Weather Update: बारिश से गिरा तापमान, तेज हवा के साथ शीतलहर का प्रकोप, ठंड से छूट रही कंपकंपी
विज्ञापन
चालक ने बताया हादसे का कारण
चालक शिव प्रताप ने बताया कि उसके सामने अचानक एक कार ने ब्रेक लगा दिए थे। उसने भी ब्रेक लगाए, जिसके बाद अचानक डंपर के केबिन में आग लग गई। आग में पूरा केबिन जलकर राख हो गया।
घटना के बाद दिल्ली रोड पर यातायात प्रभावित हुआ और जाम की स्थिति बन गई। पुलिस ने वाहनों को हटाकर यातायात को सुचारु कराया। एफएसओ विश्वास कुमार ने बताया कि प्रारंभिक जांच में आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट प्रतीत हो रहा है। अन्य संभावित कारणों की भी जांच की जा रही है।