{"_id":"69745838887f8bb6650c8b79","slug":"meerut-weather-update-cold-wave-intensifies-with-strong-winds-shivering-cold-grips-the-region-2026-01-24","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Meerut Weather Update: बारिश से गिरा तापमान, तेज हवा के साथ शीतलहर का प्रकोप, ठंड से छूट रही कंपकंपी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut Weather Update: बारिश से गिरा तापमान, तेज हवा के साथ शीतलहर का प्रकोप, ठंड से छूट रही कंपकंपी
Sat, 24 Jan 2026 10:59 AM IST
डिंपल सिरोही
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
Published by: डिंपल सिरोही
Updated Sat, 24 Jan 2026 10:59 AM IST
सार
मोदीपुरम में तेज ठंडी हवा और शीतलहर के चलते ठंड बढ़ गई है। मौसम वैज्ञानिकों ने अगले दो दिनों तक सर्द मौसम बने रहने का अलर्ट जारी किया है।
विज्ञापन
मेरठ में बारिश
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
मेरठ शहर में मौसम ने एक बार फिर करवट ले ली है। बीते कई घंटों से तेज ठंडी हवा चलने के कारण शीतलहर का असर बढ़ गया है। ठंड के चलते लोगों को दिनभर कंपकंपी का सामना करना पड़ रहा है।
पहाड़ों की बर्फबारी का असर मैदानी इलाकों में बढ़ी सर्दी
पहाड़ी क्षेत्रों में लगातार हो रही बर्फबारी का असर अब मैदानी इलाकों में भी साफ नजर आने लगा है। बारिश और ठंडी हवा के चलते तापमान में गिरावट दर्ज की गई है, जिससे मौसम बेहद सर्द बना हुआ है।

Trending Videos
दो दिन तक ठंडा मौसम रहने का अनुमान
भारतीय कृषि प्रणाली अनुसंधान संस्थान (आईआईएफएसआर) मोदीपुरम के मौसम वैज्ञानिक डॉ. एम. शमीम के अनुसार, जिले में अगले दो दिनों तक इसी तरह सर्द मौसम बने रहने की संभावना है। तेज हवा और संभावित बारिश के कारण ठंड का असर और बढ़ सकता है।

सुबह-शाम ज्यादा महसूस हो रही ठंड
सुबह और शाम के समय शीतलहर का असर अधिक महसूस किया जा रहा है। गुनगुनी धूप निकलने के बावजूद लोगों को ठंड से कोई खास राहत नहीं मिल पा रही है।
प्रदूषण में आई कमी, सावधानी जरूरी
बारिश और तेज हवा के कारण जिले में वायु प्रदूषण के स्तर में कमी आई है और हवा अपेक्षाकृत साफ हुई है। हालांकि, बढ़ती ठंड को देखते हुए बुजुर्गों, बच्चों और बीमार लोगों को विशेष सावधानी बरतने की सलाह दी गई है। फिलहाल सर्दी से राहत के आसार नजर नहीं आ रहे हैं।

फसलों के लिए यह बारिश सोना
यह बारिश किसानों के लिए राहत लेकर आई है। मोदीपुरम के कृषि वैज्ञानिक डॉ. आरएस सेंगर ने इस बारिश को रबी की फसलों के लिए सोना बताया।
उन्होंने कहा कि बारिश से गेहूं, सरसों, आलू और सब्जियों को संजीवनी मिलेगी। हालांकि तेज हवा से देहात क्षेत्र में कई जगह पर सरसों और गेहूं की फसल गिर गई। ईख की बुवाई और छिलाई का काम प्रभावित होगा।
आज भी बारिश के आसार
शुक्रवार को दिन का अधिकतम तापमान 15.0 डिग्री सेल्सियस पर आ गया जबकि न्यूनतम तापमान 12.6 डिग्री रहा। मौसम वेधशाला के अनुसार 15.4 मिमी बारिश दर्ज की गई और हवा 16 से 18 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से चली। बारिश से हवा कुछ साफ हुई शहर का औसत एक्यूआई 230 रहा। कृषि मौसम वैज्ञानिक डॉ. एम शमीम के अनुसार शनिवार को भी करीब 15 मिमी बारिश के आसार हैं।
दिनांक अधिकतम न्यूनतम
23 जनवरी 15.0 12.6
22 जनवरी 25.5 7.1
21 जनवरी 25.2 8.2
20 जनवरी 25.6 8.2
19 जनवरी 25.0 7.4