फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Meerut: fight between two parties in Bhavanpur police station in case of woman death and video viral

गर्भवती की मौत का मामला: थाने में चले लात-घूंसे, ब्रजघाट पर हुआ अंतिम संस्कार, परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल

Fri, 28 Apr 2023 06:53 PM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ
अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ Published by: कपिल kapil Updated Fri, 28 Apr 2023 06:53 PM IST
सार

मेरठ में गर्भवती की मौत का मामला : थाने में दो पक्षों के लोगों में जमकर लात-घूंसे चले। उधर, मृतक महिला का ब्रजघाट पर अंतिम संस्कार हुआ।

विज्ञापन
Meerut: fight between two parties in Bhavanpur police station in case of woman death and video viral
थाने में भिड़े दो पक्ष। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मेरठ के भावनपुर थाना क्षेत्र में एक गर्भवती की मौत के मामले में मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में दोनों पक्षों के लोग एक-दूसरे को लात-घूंसे मारते दिखाई दे रहे हैं। यह वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है।

विज्ञापन


बता दें कि बीते गुरुवार को 22 वर्षीय मीनू की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। महिला का शव फांसी के फंदे पर लटका मिला था। लेकिन, पुलिस के पहुंचने से पहले ही ससुराल पक्ष के लोगों ने शव को फंदे से नीचे उतार कर जमीन पर लिटा दिया था।
विज्ञापन


महिला की मौत के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल 
भावनपुर थाना क्षेत्र के गांव रूकनपुर निवासी मीनू की मौत के बाद दूसरे दिन पोस्टमार्टम हाउस पर पहुंचे परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल था। मृतक मीनू के चाचा ने बताया कि वे पोस्टमार्टम से शव लेकर ब्रजघाट पहुंचे, जहां पर विधिपूर्वक उसका अंतिम संस्कार कर दिया गया। उन्होंने कहा कि शनिवार को भावनपुर थाने में रिपोर्ट दर्ज कराएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: Meerut: कांग्रेस प्रत्याशी के आवास पर लगी भीषण आग, एसी-फ्रिज समेत लाखों का सामान जलकर राख

बेची गई जमीन से चार लाख लेने की जिद
मृतक मीनू के चाचा बिनेश ने बताया कि मीनू की शादी के डेढ़ माह पूर्व पिता ने अपने हिस्से की सवा बीघा जमीन 24.50 लाख रुपये में बेची थी। आरोप है कि मीनू का पति चार लाख रुपये की जिद पर अड़ा था।

थाने पर चले लात-घूंसे
रूकनपुर निवासी मीनू की मौत के बाद मायके पक्ष व सुसराल पक्ष के लोगों का भावनपुर थाने पर जमावड़ा हो गया। वहीं सुसराल पक्ष के लोगों को देखते ही मृतक के परिजन आक्रोशित हो उठे। इसके बाद दोनों पक्षों के बीच कहासुनी हो गई। वहीं देखते ही देखते दोनों के लोगों के बीच जमकर लात-घूंसे चले। इसी बीच थाने पर मौजूद पुलिस ने दोनों पक्षों के लोगों को समझाया और ससुराल पक्ष के दो लोगों को हिरासत में ले लिया।

यह भी पढ़ें: Meerut: हादसे में चाची-भतीजे की मौत, पीड़ित परिजन बोले- साजिश के तहत हुई हत्या, नहीं लेंगे शव

दस महीने पहले हुई शादी
सरधना थाना क्षेत्र के हलालपुर मोहल्ला निवासी मीनू पुत्री महेश की शादी दस माह पहले भावनपुर क्षेत्र के रूकनपुर के रहने वाले सचिन गोस्वामी के साथ हुई थी। मीनू छह माह की गर्भवती थी। मायके पक्ष के लोगों ने आरोप लगाया कि शादी के कुछ समय के बाद से ही ससुरालवाले दहेज को लेकर मीनू से मारपीट करते थे। कई बार मीनू ने मायके वालों से इसकी शिकायत भी की थी। बेटी का घर बसा रहे इसलिए मायका पक्ष भी उसे समझा देता था। इसके बावजूद सचिन और उसके परिवार के लोगों ने प्रताड़ित करना बंद नहीं किया। शव के पोस्टमार्टम के लिए जाने के बाद ससुराल और मायके पक्ष के लोग भी भावनपुर थाने पहुंच गए। यहां दोनों पक्षों के बीच कहासुनी के साथ मारपीट शुरू हो गई। बाद में पुलिस ने उन्हें अलग किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed