फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Meerut: fire set in house of Congress candidate in Kithore and loss of lakhs of rupees

Meerut: कांग्रेस प्रत्याशी के आवास पर लगी भीषण आग, एसी-फ्रिज समेत लाखों का सामान जलकर राख

Fri, 28 Apr 2023 11:16 AM IST
कपिल kapil संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ Published by: कपिल kapil Updated Fri, 28 Apr 2023 11:16 AM IST
सार

Meerut News : कांग्रेस प्रत्याशी के आवास पर भीषण आग लग गई। आग लगने से एसी और फ्रिज समेत लाखों रुपये का सामान जलकर राख हो गया है।

विज्ञापन
Meerut: fire set in house of Congress candidate in Kithore and loss of lakhs of rupees
कांग्रेस प्रत्याशी के घर में आग लगी। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मेरठ जनपद में किठौर थाना क्षेत्र के कस्बा शाहजहांपुर में कांग्रेस पार्टी से चुनाव लड़ रहे अयाज खान के आवास में देर रात संदिग्ध परिस्थितियों में आग लग गई। आग लगने से लाखों की कीमत का माल जलकर खाक हो गया।

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, मेरठ के कस्बा शाहजहांपुर में कांग्रेस पार्टी से अयाज खान चुनाव लड़ रहे हैं। बताया गया कि रात करीब दो बजे उनके आवास के बाहरी हिस्से में अचानक आग लग गई। आग की लपटे देख कस्बे में हड़कंप मच गया।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: Nikay Chunav 2023: सरधना नगर पालिका अध्यक्ष पद के लिए 13 प्रत्याशी मैदान में, पढ़िए पूरी रिपोर्ट
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं, ग्रामीणों ने कड़ी मशक्कत कर आग बुझाने का प्रयास किया। लेकिन तब तक आग पर काबू पाया जाता, उस समय तक दो वाहन, एसी, फ्रिज, सैकड़ों कुर्सियां व कई कुंतल अनाज समेत लाखों का सामान जलकर खाक हो गया। घटना के बाद ग्रामीण प्रत्याशी के आवास पर पहुंचकर सांत्वना दे रहे हैं।

बता दें कि अयाज खान शाहजहांपुर नगर पंचायत से अध्यक्ष पद का चुनाव लड़ रहे हैं।

यह भी पढ़ें: Muzaffarnagar News: युवक की हरकत से बिगड़ी युवती की हालत, पीड़ित परिवार ने लिखा- यह मकान बिकाऊ है

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed