फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   meerut father sexualy assaulted his ten years old step daughter, arrested

रिश्ते शर्मसार : मेरठ में पिता ने दस साल की सौतेली बेटी से किया दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार

Mon, 27 Sep 2021 03:04 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Mon, 27 Sep 2021 03:04 PM IST
सार

मेरठ के नौचंदी थाना क्षेत्र में रिश्तों को शर्मसार करने वाली वारदात सामने आई है। यहां एक पिता ने अपनी दस साल की सौतेली बेटी से दुष्कर्म किया। पुलिस ने आरोपी पिता को गिरफ्तार कर लिया है।

विज्ञापन
meerut father sexualy assaulted his ten years old step daughter, arrested
आरोपी पिता - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश के मेरठ में पिता और बेटी के रिश्ते को शर्मशार करने वाली घटना सामने आई है। यहां नौचंदी थानाक्षेत्र में एक पिता ने दस साल की सौतेली बेटी के साथ दुष्कर्म किया। जानकारी लगने पर बच्ची की मां उसे लेकर थाने पहुंची और घटना की जानकारी दी। पुलिस ने पीड़िता की मां की तहरीर पर आरोपी पिता के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया। पुलिस के अनुसार आरोपी पिता को गिरफ्तार कर लिया गया है। बच्ची को मेडिकल के लिए भेजा गया है। 

विज्ञापन


यह भी पढ़ें: भारत बंद: कहीं असर, तो कहीं बेअसर, तस्वीरों में जानिए पश्चिमी यूपी में चक्का जाम का हाल
विज्ञापन

 

दूसरे दिन बेटी ने मां को बताई पिता की करतूत
जानकारी के अनुसार नौचंदी थानाक्षेत्र के फूलबाग कॉलोनी निवासी एक महिला अपनी दस साल की बेटी को लेकर थाने पहुंची। यहां महिला ने पुलिस में तहरीर देते हुए बताया कि उसके पति ने रविवार को बेटी के साथ दुष्कर्म किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

सोमवार सुबह बेटी ने पिता की घिनौनी हरकत के बारे में मां को बताया तो वह सन्न रह गई। वहीं दुष्कर्म की वारदात को अंजाम देकर आरोपी पिता घर से फरार हो गया। 

आरोपी पिता को पुलिस ने किया गिरफ्तार
पुलिस ने महिला की तहरीर पर आरोपी पिता के खिलाफ दुष्कर्म के मामले में मुकदमा दर्ज कर लिया है। वहीं दबिश देकर आरोपी विनोद को गिरफ्तार कर लिया है।

पुलिस के अनुसार आरोपी से पूछताछ की जा रही है। जांच-पड़ताल में सामने आया कि पीड़ित बच्ची आरोपी की सौतेली बेटी है। आरोपी उस पर बुरी नजर रखता था। पीड़िता को मेडिकल के लिए भेज दिया गया है। मामले में उचित कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed