फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Meerut: Father has died during treatment in hospital after beaten up by accused in his daughter case

UP: बेटी से छेड़छाड़ का विरोध करने वाले पिता ने तोड़ा दम, आरोपियों ने घर में घुसकर लाठी-डंडों से की थी पिटाई

Sat, 17 Sep 2022 09:20 PM IST
कपिल kapil संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ Published by: कपिल kapil Updated Sat, 17 Sep 2022 09:20 PM IST
सार

बेटी के साथ छेड़छाड़ का विरोध करने वाले पिता ने दम तोड़ दिया है। आरोपियों ने घर में घुसकर लाठी-डंडों से पिटाई की थी। 

विज्ञापन
Meerut: Father has died during treatment in hospital after beaten up by accused in his daughter case
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : amar ujala

विस्तार

मेरठ में कंकरखेड़ा के एक गांव में नाबालिग बेटी से छेड़छाड़ का विरोध करने वाले 55 वर्षीय पिता ने शनिवार को दम तोड़ दिया। एक सप्ताह पहले छेड़छाड़ के विरोध में युवकों और अन्य लोगों ने घर में घुसकर बुजुर्ग की लाठी-डंडों से पिटाई की थी। इसके बाद घायल व्यक्ति को अस्पताल में भर्ती कराया गया था। वहीं उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। पुलिस ने मामले में हत्या का केस दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।

विज्ञापन


उपचार के दौरान दिए गए बयान में पिता ने बताया था कि पड़ोस में ही रहने वाले दो युवक उसकी नाबालिग बेटी के साथ लगातार छेड़छाड़ कर रहे थे। इस कारण बेटी ने घर से निकलना और स्कूल जाने तक छोड़ दिया। बेटी को परेशान देख उन्होंने विरोध किया और युवकों को समझाने की कोशिश की। 
विज्ञापन


आरोप है कि इसके बाद आरोपी कुछ अन्य लोगों के साथ लाठी-डंडे लेकर उनके घर पर पहुंचे और उनके साथ मारपीट की। इसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गए थे।

यह भी पढ़ें: हादसे से नहीं हारी फातिमा: शरीर में 194 टांके, कोमा से निकली तो पहले जैसे नहीं थे हाथ-पांव, खेल ने बदला जीवन

विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक, शनिवार को नाबालिग बेटी के पिता की मौत के बाद आरोपी युवक शोहेल और इमरान के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। 

यह भी पढ़ें: अव्यवस्था: शौचालय में रखा खिलाड़ियों का भोजन, नहीं मिली रोटी, अधपके चावल-सब्जी और सलाद से भरा पेट

थाना कंकरखेड़ा प्रभारी उत्तम सिंह राठौर ने बताया कि मारपीट के दौरान इन युवकों सहित 16 लोगों के खिलाफ तहरीर दी गई थी। मामले की विवेचना की जा रही और आरोपियों को गिरफ्तार करने के प्रयास किए जा रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed