फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

अव्यवस्था: शौचालय में रखा खिलाड़ियों का भोजन, नहीं मिली रोटी, अधपके चावल-सब्जी और सलाद से भरा पेट

Sat, 17 Sep 2022 11:22 AM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर Published by: Dimple Sirohi Updated Sat, 17 Sep 2022 11:22 AM IST
विज्ञापन
players food was kept in the toilet in Saharanpur, players ate only undercooked rice-vegetables and salad
खाने के इंतजार में खड़ी खिलाड़ीं - फोटो : अमर उजाला

उत्तर प्रदेश के सहारनपुर में आयोजित राज्य कबड्डी प्रतियोगिता में प्रतिभाग करने सहारनपुर आईं बालिका खिलाड़ियों को ठीक से रोटी तक नसीब नहीं हुई। उनको दोपहर के भोजन में अधपके चावल परोसे गए। कई खिलाड़ियों को रोटी व पूड़ी तक नहीं मिली। ऐसे में वह सब्जी और सलाद से ही पेट भरती नजर आईं। चावल और पूड़ियां तैयार कर शौचालय में रखवाई गईं, जहां दुर्गंध के कारण खड़े होना तक मुश्किल हो रहा था।



उत्तर प्रदेश खेल निदेशालय के तत्वावधान में उत्तर प्रदेश कबड्डी संघ के द्वारा राज्य स्तरीय सब जूनियर बालिकाओं की प्रतियोगिता की मेजबानी का अवसर सहारनपुर को मिला है। प्रतियोगिता यहां डॉ. भीमराव आंबेडकर स्पोर्ट्स स्टेडियम में कराई जा रही है। प्रतियोगिता में 17 मंडलों और एक खेल छात्रावास की टीमें प्रतिभाग कर रही हैं। प्रतियोगिता का उद्घाटन शुक्रवार को हुआ। खिलाड़ियों के ठहरने और भोजन की व्यवस्था स्टेडियम में ही की गई है। लेकिन अव्यवस्था का आलम यह है कि खिलाड़ियों को ठीक से खाना तक नसीब नहीं है। देखें ये तस्वीरें।

players food was kept in the toilet in Saharanpur, players ate only undercooked rice-vegetables and salad
शौचालय में रखा खाना - फोटो : अमर उजाला

खास बात यह है कि भोजन स्वीमिंग पूल परिसर में तैयार किया जा रहा है। जहां कच्चा राशन चेंजिंग रूम और शौचालयों में रखा गया है। यहीं पर बाहर ईंटों का चूल्हा बनाकर भोजन तैयार किया गया, जिसे तैयार करने के बाद शौचालय में रखवा दिया गया। चावल की बड़ी परात और पूड़ियां कागज पर शौचालय के फर्श पर रखी मिलीं।

players food was kept in the toilet in Saharanpur, players ate only undercooked rice-vegetables and salad
खाना खातीं खिलाड़ीं - फोटो : अमर उजाला
खिलाड़ियों को भोजन में कच्चे चावल परोसे गए, जिनको कई खिलाड़ियों ने खाने से मना कर दिया। इसके बाद चावलों को टेबल से हटा लिया गया। ऐसे में टेबल पर केवल आलू की सब्जी, दाल और रायता रह गया। खिलाड़ी प्लेट में आलू, दाल और रायता लेकर आधा से एक घंटे तक रोटी के इंतजार में खड़ी रहीं, लेकिन अव्यवस्था के चलते ज्यादातर खिलाड़ियों को रोटी नहीं मिल सकी।
विज्ञापन
विज्ञापन
players food was kept in the toilet in Saharanpur, players ate only undercooked rice-vegetables and salad
खाने के इंतजार में खड़ी खिलाड़ीं - फोटो : अमर उजाला
अधपका भोजन दे सकता है नुकसान
खिलाड़ियों को जिस तरह से अधपका भोजन परोसा गया और भोजन को तैयार कर शौचालय में फर्श पर ही रख दिया गया। ऐसे भोजन से खिलाड़ियों की तबीयत भी खराब हो सकती थी, जिसका कोई ध्यान आयोजकों द्वारा नहीं रखा गया।
विज्ञापन
players food was kept in the toilet in Saharanpur, players ate only undercooked rice-vegetables and salad
खाना के इंतजार में खड़ी खिलाड़ीं - फोटो : अमर उजाला
300 से अधिक खिलाड़ी, भोजन पकाने वाले मात्र दो
प्रतियोगिता में प्रदेश भर से 300 से अधिक खिलाड़ी और करीब दो दर्जन खेल अधिकारी पहुंचे हैं, जिनके लिए भोजन तैयार करने को मात्र दो कारीगर लगे नजर आए। इनमें एक व्यक्ति रोटियां बेलकर तवे पर डाल रहा था और दूसरा उन्हें चिम्टे से उठाकर सेंक रहा था। यही वजह रही कि ज्यादातर खिलाड़ियों के हिस्से में रोटी नहीं आ सकी।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed