फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Meerut farmers stopped the work of Meerut Delhi Expressway

PM मोदी के ड्रीम प्रोजेक्ट से एनएचएआई अफसरों को किसानों ने खदेड़ा, रुकवाया एक्सप्रेसवे का काम

Thu, 15 Nov 2018 10:14 PM IST
यूपी डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
यूपी डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Updated Thu, 15 Nov 2018 10:14 PM IST
विज्ञापन
Meerut farmers stopped the work of Meerut Delhi Expressway
फाइल फोटो

मेरठ-दिल्ली एक्सप्रेसवे पर तेजी से शुरू हुए निर्माण कार्य को फिर झटका लग गया है। उचित दर पर मुआवजा न मिलने की बात कहते हुए किसानों ने मेरठ में काम रुकवा दिया। एनएचएआई अधिकारियों ने इस बाबत एडीएम सिटी से मुलाकात कर पुलिस की मांग की है, ताकि काम शुरू हो सके। उधर, लखनऊ में शुक्रवार को मुख्य सचिव इस प्रोजेक्ट की समीक्षा करेंगे जिसमें अधिकारी इस मामले को रखने की बात कह रहे हैं।

विज्ञापन


पहले बारिश और बाद में प्रदूषण से लगी रोक के कारण यहां निर्माण कार्य बंद था। सरकार ने मार्च 2019 तक इसे पूरा करने को कहा तो एनएचएआई ने काम शुरू करने की, लेकिन किसान विरोध में आ गए और गांव अच्छरौंड़ा में निर्माण कार्य रुकवाते हुए टीम को खदेड़ दिया। कहा कि उन्हें उचित दर पर मुआवजा नहीं दिया गया। साथ ही पेड़ों, नलकूपों आदि का पैसा भी नहीं मिला है।
विज्ञापन


काम बंद होने केबाद तत्काल एनएचएआई अधिकारी थाना परतापुर पहुंचे। परियोजना निदेशक किशोर कान्याल के मुताबिक उन्हें कोई मदद नहीं मिली तो डीएम अनिल ढींगरा से बात की। डीएम ने उन्हें एडीएम सिटी मुकेश चंद्र केपास भेजा, जिन्होंने इंस्पेक्टर परतापुर को निर्देश कि पुलिस बल मुहैया कराए जाए। यह प्रधानमंत्री की प्राथमिकता का प्रोजेक्ट है और हर सूरत में काम शुरू होना है। हालांकि गुरुवार देर रात तक मंथन चल रहा था और उचित पुलिस बल नहीं मिल पाया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

वर्जन
अच्छरौंडा में जिन किसानों ने काम रुकवाया है उन्हें नियमानुसार चार करोड़ रुपये मुआवजा दिया जा चुका है। हमने प्रशासनिक अधिकारियों से मांग की है कि पुलिस बल देकर काम शुरू कराया जाए। -किशोर कान्याल, परियोजना निदेशक, एनएचएआई।

वर्जन
मैने इंस्पेक्टर परतापुर से कहा है कि यहां काम चालू कराया जाए। यह अहम प्रोजेक्ट है जिसके लिए फोर्स मुहैया कराई जाए। समय से यहां निर्माण कार्य पूरा किया जाना है। -मुकेश चंद्र, एडीएम सिटी

आज सांसद पहुंचेंगे
निर्माण कार्य की प्रगति देखने के लिए सांसद राजेन्द्र अग्रवाल शुक्रवार को अच्छरौंडा पहुंचेंगे। उन्होंने कहा है  किसानों से बात की जाएगी। यह पीएम की प्राथमिकता में शुमार प्रोजेक्ट है। लगातार इसकी मॉनीटरिंग हो रही है।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed