फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Meerut: Family went to visit, thieves targeted the house, fled with cash and jewelry worth lakhs

मेरठ: घूमने गया था परिवार, घर को चोरों ने बनाया निशाना, लाखों की नगदी व जेवर लेकर फरार

Sun, 08 May 2022 01:06 PM IST
Dimple Sirohi अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Sun, 08 May 2022 01:06 PM IST
सार

सिविल लाइन क्षेत्र में एक व्यापारी के घर को चोरों ने निशाना बनाया। व्यापारी अपने परिवार के साथ छह अप्रैल को बाहर घूमने के लिए गए थे। शनिवार रात करीब बारह बजे परिवार मेरठ पहुंचा और घर के मुख्य गेट का ताला टूटा देखा तो वह चौंक गए।

विज्ञापन
Meerut: Family went to visit, thieves targeted the house, fled with cash and jewelry worth lakhs
व्यापारी के घर चोरी - फोटो : amar ujala

विस्तार

मेरठ के सिविल लाइन थानाक्षेत्र में शनिवार देर रात एक व्यापारी के घर को निशाना बनाया। बताया गया कि चोरों ने घर से लाखों का सोना और नगदी चोरी कर लिया। पीड़ित परिवार ने पुलिस में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।  

विज्ञापन

 
जानकारी के अनुसार  लालकुर्ती थाना क्षेत्र के सिविल लाइन कालोनी में बदमाशों ने एक घर को निशाना बनाते हुए ढाई लाख रूपये कैश और चौदह लाख रूपये की ज्वैलरी चोरी कर ली। व्यापारी अपने परिवार के साथ छह अप्रैल को बाहर घूमने के लिए गए थे।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: पटाखा फैक्ट्री हादसा: मरने वालों की संख्या हुई पांच, मलबे से दो युवकों के शव मिले 
विज्ञापन
विज्ञापन


जब शनिवार रात करीब बारह बजे परिवार मेरठ पहुंचा और घर के मुख्य गेट का ताला टूटा देखा तो वह चौंक गए। अन्दर जाकर देखा तो सामान बिखरा पड़ा था। ढाई लाख रूपये कैश और ज्वैलरी बदमाशों ने चोरी कर रखी थी।

सूचना पर लालकुर्ती पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जानकारी की। फॉरेंसिक टीम ने भी जांच पड़ताल की। लालकुर्ती थाने में रविवार को परिवार ने तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। लालकुर्ती इंस्पेक्टर अतर सिंह का कहना है कि जांच की जा रही है। जिसके बाद कार्रवाई की जाएगी। सीसीटीवी फुटेज भी खंगाली जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed