हंगामा: बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने युवती को पकड़ा, तीन साल पहले दूसरे समुदाय के युवक से की थी कोर्ट मैरिज
Meerut News : बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने युवती को दूसरे समुदाय के युवक के साथ पकड़ लिया। इस दौरान युवती ने जमकर हंगामा किया। वह अपने प्रेमी के साथ जाने की जिद पर अड़ी थी।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मेरठ में दूसरे समुदाय के युवक के साथ घर से जा रही युवती को उसके परिजनों और बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने मिलकर पकड़ लिया। हालांकि उसका प्रेमी वहां से भाग निकला। पकड़े जाने के बाद युवती ने जमकर हंगामा किया। युवती ने मना कर दिया कि वह अपने परिजनों के साथ नहीं, बल्कि प्रेमी के साथ जाएगी। उसने कोर्ट मैरिज भी कर रखी है।
दरअसल, गाजियाबाद के मुरादनगर की रहने वाली एक युवती का कई साल से कस्बे के ही दूसरे समुदाय के युवक से प्रेम-प्रसंग चल रहा था। जिन्होंने तीन साल पहले कोर्ट मैरिज कर ली थी। पिछले कुछ दिनों से युवती मेडिकल एरिया के शास्त्री नगर में अपनी बहन के घर आई हुई थी।
वहीं, शुक्रवार सुबह वह घर से निकलकर अपने प्रेमी के साथ फरार होने वाली थी। इसी दौरान परिवार के लोगों को पता चल गया। उन्होंने बजरंग दल के सदस्यों को इसकी जानकारी दी। जिसके बाद परिवार और बजरंग दल के सदस्यों ने युवती को पीवीएस मॉल चौकी के पास पकड़ लिया, जबकि उसका प्रेमी भागने में सफल रहा। पकड़े जाने के बाद युवती ने पीवीएस मॉल चौकी में जमकर हंगामा किया।
इसके बाद युवती को मेडिकल पुलिस थाने लेकर आ गई। वहीं बजरंग दल के सदस्यों ने आरोप लगाया कि दूसरे समुदाय के युवक ने युवती को धोखे में रखकर कोर्ट मैरिज की थी। जो उसका धर्म परिवर्तन कराना चाहता है। ऐसा नहीं होने देंगे। उधर, युवती की मां का कहना है कि जब उन्हें दोनों के कोर्ट मैरिज का पता चला तो उन्होंने इसका विरोध किया और युवती को उसकी बड़ी बहन के घर भेज दिया था।
यह भी पढ़ें: UP: पश्चिमी यूपी में गहरी हो रहीं धर्मांतरण की जड़ें, चर्चित रहे ये केस, अब फिर सामने आया नया मामला
युवती बालिग है, जिसने अपने परिजनों के साथ जाने से साफ मना कर दिया। युवती का कहना है कि उन्होंने कोर्ट मैरिज कर रखी है। फिलहाल युवती को नारी निकेतन भेजा जाएगा। मामले की जांच की जा रही है। - योगेंद्र सिंह, थाना प्रभारी मेडिकल
यह भी पढ़ें: प्यार से मर्डर तक की कहानी: तड़पती रही प्रेमिका, नहीं पसीजा प्रेमी का दिल, हत्या के खुलासे पर अफसर भी हैरान