{"_id":"629de0382e150416117654ec","slug":"meerut-extortion-sought-in-the-name-of-in-famous-yogesh-bhadaura-threatens-to-kill","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut: कुख्यात योगेश भदौड़ा के नाम पर मांगी रंगदारी, दी बेटे को मारने की धमकी, गुपचुप जांच में जुटी पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut: कुख्यात योगेश भदौड़ा के नाम पर मांगी रंगदारी, दी बेटे को मारने की धमकी, गुपचुप जांच में जुटी पुलिस
Mon, 06 Jun 2022 04:38 PM IST
Dimple Sirohi
अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
Published by: Dimple Sirohi
Updated Mon, 06 Jun 2022 04:38 PM IST
सार
मेरठ के सरधना में आटा मिल व्यापारी से कुख्यात योगेश भदौड़ा के नाम पर रंगदारी मांगने का मामला सामने आया है। रंगदारी नहीं देने पर व्यापारी के बेटे को जान से मारने की भी धमकी दी गई है। पुलिस ने शिकायत दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
व्यापारी से रंगदारी मांगी।
- फोटो : amar ujala
विस्तार
मेरठ से सटे सरधना में आटा मिल व्यापारी से कुख्यात योगेश भदौड़ा के नाम पर रंगदारी मांगने का मामला सामने आया है। यही नहीं 20 लाख की रंगदारी नहीं देने पर व्यापारी के बेटे को जान से मारने की भी धमकी भी दी गई।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार नगर के एक फ्लोर मिल व्यापारी से कुख्यात योगेश भदौड़ा के नाम पर 20 लाख की रंगदारी मांगी गई। बताया गया कि मोहल्ला बूढ़ा बाबू के रहने वाले व्यापारी मुनेंद्र कुमार को रंगदारी न देने पर दो दिन के अंदर उसे पुत्र गर्व कुमार को मारने की धमकी दी।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: Ganga Dussehra 2022: खूब करो दान, पुण्य मिलेगा अपार, सात महायोग के साथ आ रहा पर्व
विज्ञापन
पीड़ित व्यापारी द्वारा शिकायत के बाद मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने गुपचुप तरीके से मामले की जांच करनी शुरू कर दी। सोमवार को पुलिस इसी मामले में मुठभेड़ के बाद तीन आरोपियों को हिरासत में लिया है। हालांकि पुलिस ने इस पूरे मामले को अभी तक मीडिया से छुपाए रखा है। पुलिस कोई भी जानकारी देने से बच रही है।