फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Meerut: Employees of maintenance department of electric bus depot started strike, serious allegations

Meerut: इलेक्ट्रिक बस डिपो के मेंटेनेंस विभाग के कर्मचारियों ने शुरू की हड़ताल, लगाए गंभीर आरोप

Tue, 09 May 2023 11:54 AM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Tue, 09 May 2023 11:54 AM IST
सार

मेरठ की लाइफलाइन कही जाने वाली इलेक्ट्रिक बसों के मेंटेनेंस विभाग के कर्मचारियों ने विभाग पर गंभीर आरोप लगाते हुए कार्य बहिष्कार करते हुए हड़ताल शुरू कर दी। कर्मचारियों की हड़ताल यदि जारी रहती है, तो बसों का संचालन प्रभावित हो सकता है।

विज्ञापन
Meerut: Employees of maintenance department of electric bus depot started strike, serious allegations
हड़ताल पर बैठे डिपो कर्मचारी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मेरठ की लाइफ लाइन कहे जाने वाली लोहिया नगर इलेक्ट्रिक बस डिपो में मेंटेनेंस विभाग के 30 कर्मचारियों ने सोमवार को कार्य बहिष्कार कर हड़ताल शुरू कर दी। कर्मचारियों ने उत्पीड़न व सैलरी न देने का आरोप लगाते हुए देर रात कार्य बहिष्कार कर दिया और मंगलवार सुबह हड़ताल पर भी बैठ गए। शिकायत करने पर अधिकारियों द्वारा नौकरी से बाहर निकालने की धमकी देने का भी कर्मचारियों ने लगाया आरोप। 

विज्ञापन


प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की प्राथमिकताओं में भी शामिल इलेक्ट्रॉनिक बसों का सुचारू रूप से संचालन हो रहा है, लेकिन मेरठ में लोहिया नगर स्थित इलेक्ट्रॉनिक बस डिपो के मैकेनिकल विभाग के कर्मचारियों ने पूरी हकीकत बयान की है। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: Meerut News Live: निकाय चुनाव के लिए आज थम जाएगा चुनाव प्रचार, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष करेंगे जीत का मंथन
विज्ञापन
विज्ञापन

 

कर्मचारियों के अनुसार दो महीने से उन्हें वेतन नहीं मिला है। यही नहीं वर्कशॉप में काम करने वाले कर्मचारियों के लिए डिपो परिसर में पीने के पानी की भी नहीं है व्यवस्था। कर्मचारी का

आरोप है कि उन्हें भविष्य निधि, ईएसआई की भी कोई जानकारी नहीं दी जाती है। कर्मचारियों ने बताया कि आज तक उन्हें न तो कोई अपॉइंटमेंट, जॉइनिंग लेटर भी नहीं दिया है।

सुरक्षा का नहीं है इंतजाम
कर्मचारियों की मानें तो बीते दिनों इलेक्ट्रिक डिपो में फाल्ट से एक कर्मचारी घायल भी हो चुका है। मामले की जानकारी करने पर अधिकारी मीडिया से कन्नी काटते रहे। वहीं कर्मचारियों की हड़ताल के सवाल पर अधिकारी अभी कुछ भी कहने से बच रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed