फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Meerut News Live: मुठभेड़ में गैंगस्टर घायल, निर्दलीय प्रत्याशी पर केस, 11 मई को रहेगा सार्वजनिक अवकाश

Tue, 09 May 2023 10:25 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Tue, 09 May 2023 10:25 PM IST
खास बातें

मेरठ में नगर निकाय चुनाव के लिए प्रचार आज पूरी तरह थम जाएगा। हालांकि आज जुलूस और जनसभाओं पर जोर रहेगा। इसी क्रम में भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी आज मेरठ में जीत का मंथन करेंगे। पढ़े ताजा खबरें।

विज्ञापन
Meerut News Live,BJP state president vist Meerut today, read latest news
अदालत का फैसला - फोटो : सोशल मीडिया

लाइव अपडेट

12:32 AM, 10-May-2023
11 मई को रहेगा सार्वजनिक अवकाश

मेरठ में डीएम दीपक मीणा ने बताया कि 11 मई को सार्वजनिक अवकाश की घोषणा हो चुकी है। कारखानों में काम करने वाले कर्मचारी भी मतदान करने जाएं। उप श्रम आयुक्त राजीव कुमार सिंह ने कारखानों के स्वामियों को निर्देश दिए हैं कि वह अपने सभी कर्मचारियों से मतदान कराएं। 11 मई को उनको सार्वजनिक अवकाश दिया जाए।
10:11 PM, 09-May-2023
बिजनौर के किरतपुर में मंगलवार रात्रि नौ बजे के करीब घर के बाहर खड़े बुजुर्ग व्यक्ति की बाइक की टक्कर लगने से मौत हो गई। बाइक सवार युवक को ग्रामीणों ने पकड़ लिया। बाइक सवार नशे में था।
 
गांव टोडरपुर में किरतपुर मौअज्जमपुर मार्ग पर घर के बाहर खड़े एक बुजुर्ग व्यक्ति रामपाल सिंह 70 वर्ष को बाइक सवार दो लोगों ने टक्कर मार दी ।परिजन गंभीर रूप से घायल को सरकारी अस्पताल लेकर आए। चिकित्सक ने रामपाल सिंह को मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
07:29 PM, 09-May-2023
मेरठ में मवाना नगर पालिका परिषद से निर्दलीय प्रत्याशी द्वारा अंतिम दिन बिना अनुमति रोड शो निकाले जाने पर पुलिस ने प्रत्याशी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
06:18 PM, 09-May-2023
तालाब में डूबने से ग्रामीण की मौत

सहारनपुर में नागल क्षेत्र के गांव भलस्वा ईसापुर में एक ग्रामीण की तालाब में डूबने से मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने गांव वालों की मदद से शव को तालाब से बाहर निकाल पंचनामा भर कर परिजनों के आग्रह पर उन्हें सौंप दिया।

गांव भलस्वा ईसापुर निवासी ऋषिपाल (60) पुत्र घनश्याम सुबह करीब 11:30 बजे अपने घर से जंगल की ओर जा रहा था। गांव के निकट तालाब के किनारे पर पहुंचते ही अचानक उसका पैर फिसल गया और वह तालाब में गिर पड़ा। जब तक आस पास के लोग उसे देख कर शोर मचाते और बचाने का प्रयास करते जब तक वह पानी के अंदर पहुंच गया। तैरना जानने वाले युवकों ने किसी तरह उसे बाहर निकाला लेकिन तब तक ऋषिपाल की मौत हो चुकी थी। थाना प्रभारी निरीक्षक प्रवेश कुमार ने बताया कि मृतक के शव का पंचनामा भर कर परिजनों के अनुरोध पर बिना किसी कानूनी कार्रवाई के उन्हे सौंप दिया गया।
05:15 PM, 09-May-2023
पुलिस मुठभेड़ में गैंगस्टर के पैर में लगी गोली
 
खरखौदा पुलिस और बदमाशों के बीच मंगलवार को मुठभेड़ हो गई। वहीं, मुठभेड़ में लिसाड़ी गेट निवासी गैंगस्टर आरिफ पैर में गोली लगने से घायल हो गया। आरोपी आरिफ पर 16 मुकदमे दर्ज बताए जा रहे हैं।
05:07 PM, 09-May-2023
गुलदार ने बकरी को मार डाला

बिजनौर के अफजलगढ़ में गुलदार ने शेरगढ़ मौजे के बहादरनगर स्थित गोशाला में बंधी बकरी पर हमला कर मार डाला। वहीं, बकरी के मिमियाने पर गोशाला की रखवाली कर रहे युवकों के गुलदार को देखकर होश उड़ गए। उन्होंने शोरशराबा कर व लाठी-डंडों को फटकार कर गुलदार को भगाया। इसमें वन कर्मियों की लापरवाही भी सामने आई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
04:49 PM, 09-May-2023
दुष्कर्म के दोनों दोषियों को 20-20 साल की सजा

मुजफ्फरनगर दंगे के चर्चित सामूहिक दुष्कर्म के मामले में मंगलवार को विशेष अपर सत्र न्यायाधीश (पॉक्सो एक्ट) कोर्ट नंबर दो अंजनी कुमार सिंह ने दो मुजरिमों को 20-20 साल कैद की सजा सुनाई है।

वर्ष 2013 को फुगाना थाना क्षेत्र के गांव में एक महिला के साथ तीन आरोपियों ने दुष्कर्म का मामला अदालत में विचाराधीन है। सर्वोच्च न्यायालय के आदेश के बाद मामले की सुनवाई अदालत में रोजाना चल रही थी। पीड़िता की ओर से सुप्रीम कोर्ट की वरिष्ठ अधिवक्ता वृंदा ग्रोवर ने मुजफ्फरनगर आकर प्रकरण में पैरवी की। एसआईटी ने विवेचना के बाद आरोपी कुलदीप, महेशवीर और सिकंदर के खिलाफ आरोप पत्र दाखिल किया था। सुनवाई के दौरान कुलदीप की मौत हो चुकी गई। अदालत ने दोनों पर दोषसिद्ध कर दिया है। दोनों दोषियों को 20-20 साल की सजा सुनाई गई है।
02:13 PM, 09-May-2023

जिमखाना मैदान कांग्रेस का रोड शो शुरू

कांग्रेस का रोड शो - फोटो : अमर उजाला
मेरठ में महापौर पद के प्रत्याशी नसीम कुरैशी आज रोड शो के जरिए मतदाताओं की नव्ज परखेंगे। शहर के जीमखाना मैदान से कांग्रेस का रोड़ शो आज दोपहर शुरू हुआ।
01:58 PM, 09-May-2023

हापुड़ अड्डे पर रोशनी से जगमाया खेल स्तंभ

हापुड़ अड्डा चौराहा - फोटो : अमर उजाला
हापुड़ अड्डे पर खेल स्तंभ रोशनी से जगमगाने लगा है। मेरठ विकास प्राधिकरण (मेडा) की ओर से इस चौराहे का सुंदरीकरण कराया जा रहा है। शाम को रंगबिरंगी रोशनी में स्पोर्ट्स सिटी में आपका स्वागत है...संदेश के साथ यह चौराहा बेहद आकर्षक लग रहा है। अंग्रेजी में भी वेलकम स्पोर्ट्स सिटी मेरठ का संदेश नजर आ रहा है।

खेल स्तंभ का डिजाइन बनाने वाली कंपनी सोहम के पार्टनर आर्किटेक्ट मनीष कुमार सिंह ने बताया कि इसमें सबसे ऊपर धनुर्धर लक्ष्य को साधते हुए दिखाए गए हैं, जो लक्ष्य पर केंद्रित होने का संदेश दे रहे हैं। पदकवीर नीरज चोपड़ा की जेवलिन फेंकते हुए स्टेच्यू खेल नगरी को नई पहचान दिलाने वाला है। इसी के साथ फुटबॉल, हॉकी व बैडमिंटन खेलते खिलाड़ियों के स्टेच्यू भी खेल स्तंभ में लगाए गए हैं। मेडा के टाउन प्लानर विजय कुमार सिंह ने बताया कि तेजगढ़ी व साकेत चौराहे पर भी सुंदरीकरण का प्रस्ताव है।
01:57 PM, 09-May-2023

दूसरे संप्रदाय के युवक से जबरन शादी कराने का आरोप

खरखौदा क्षेत्र के एक गांव की निवासी युवती ने प्रेमी संग थाने पहुंचकर अपने परिजनों पर दूसरे संप्रदाय के युवक से बिना उसकी मर्जी के जबरन शादी करने का आरोप लगाया है। 
युवती ने अपने ससुरालियों पर बरन धर्म परिवर्तन करने व एक माह तक उसे बंधक बनाने का आरोप भी लगाया है। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।

युवती ने पुलिस को बताया कि परिजनों ने उसकी मर्जी के खिलाफ 20 मार्च को मेरठ निवासी दूसरे समुदाय के युवक से जबरन शादी कर दी थी। युवती का कहना है कि वह अपने प्रेमी संग विवाह करना चाहती थी, लेकिन परिजनों ने दूसरे समुदाय के युवक से जबरन विवाह कराया। उसका नाम भी बदल दिया गया। सोमवार को उसे मौका मिला तो वह ससुराल से भाग निकली। 

युवती की शादी अपने ही संप्रदाय के युवक से हुई है,  युवती खुद अलग धर्म के युवक से शादी करना चाहती है। युवती की तहरीर पर जांच की जा रही है। जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी। - राजीव सहरावत, थाना प्रभारी, खरखौदा
Load More
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed