फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Meerut: Elderly man commits suicide after being hit by goods train

Meerut: रेलवे ट्रैक पर कभी घूमते तो कभी बैठते रहे बुजुर्ग, जैसे ही आई मालगाड़ी, कटकर दे दी जान, जानें वजह

Wed, 26 Mar 2025 01:59 PM IST
मोहम्मद मुस्तकीम अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ Published by: मोहम्मद मुस्तकीम Updated Wed, 26 Mar 2025 01:59 PM IST
सार

नूर नगर हॉल्ट के पास यह घटना हुई। 60 साल के इलियास ने ट्रेन से कटकर जान दे दी। परिजनों का कहना है कि उन्होंने कुछ पैसा ब्याज पर लिया था, अब सूदखोर उन्हें परेशान कर रहे थे। वहीं पुलिस का कहना है कि घरेलू कलह के चलते आत्महत्या की है।

विज्ञापन
Meerut: Elderly man commits suicide after being hit by goods train
मालगाड़ी, सांकेतिक फोटो।

विस्तार

लिसाड़ीगेट थाना क्षेत्र के नूर नगर हॉल्ट के पास 60 वर्षीय बुजुर्ग इलियास ने मालगाड़ी के सामने कूदकर जान दे दी। जेब में मिले आधार कार्ड से पहचान कराकर पुलिस ने परिवार को जानकारी दी। परिजनों का आरोप है कि कई सूदखोर बुजुर्ग पर पैसा लेने का दबाव बना रहे थे, इसी के चलते बुजुर्ग ने आत्मघाती कदम उठाया है।
विज्ञापन

 

सीओ कोतवाली आशुतोष कुमार ने बताया कि नूर नगर हॉल्ट के पास शौकीन गार्डन के सामने मंगलवार सुबह कुछ लोगों को एक बुजुर्ग घूमता हुआ दिखाई दिया। बुजुर्ग कभी ट्रेन की पटरी पर जाकर बैठ जाता तो कभी टहलने लगता। यह देखकर भी किसी ने इसका कारण नहीं पूछा। करीब साढ़े ग्यारह बजे इस लाइन से एक मालगाड़ी गुजरी। तभी बुजुर्ग ने उसके सामने छलांग लगा दी। मालगाड़ी से कटकर बुजुर्ग की मौत हो गई। इस दौरान लोगों ने शोर भी मचाया, लेकिन तब तक देर हो चुकी थी।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

सूचना पर लिसाड़ी गेट पुलिस पहुंची और तलाशी ली तो जेब से आधार कार्ड बरामद हुआ। इसके अनुसार मृतक की पहचान न्यू इस्लामनगर निवासी इलियास के रूप में हो गई। सूचना मिलते ही परिजन भी बिलखते हुए पहुंचे। पुलिस ने परिजनों से बात की और शव को मोर्चरी भिजवा दिया। पुलिस के अनुसार इलियास फुटपाथ पर सामान बेचते थे। आर्थिक स्थिति ठीक नहीं चल रही थी। परिवार में विवाद भी रहता था। इसी कारण तनाव के चलते उन्होंने यह कदम उठाया है। एसपी सिटी आयुष विक्रम सिंह ने बताया कि इलियास के बेटे राशिद की ओर से तहरीर दी गई है। तहरीर के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed