फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Meerut Weather:Rain Changes Weather in Meerut: 111 mm Rainfall Recorded Till August 25, More Showers Expected

Meerut Weather: रात को बारिश, सुबह फिर काले बादल, 25 अगस्त तक 111 मिमी बरसात, दो दिन राहत के आसार

Mon, 25 Aug 2025 10:50 AM IST
डिंपल सिरोही न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: डिंपल सिरोही Updated Mon, 25 Aug 2025 10:50 AM IST
सार

मेरठ में रविवार रात हुई बारिश के बाद सोमवार सुबह से फिर आसमान पर बादल छा गए। अब तक 111 मिमी बारिश दर्ज की जा चुकी है। मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि अगले दो दिन हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है और तापमान में गिरावट आएगी।

विज्ञापन
Meerut Weather:Rain Changes Weather in Meerut: 111 mm Rainfall Recorded Till August 25, More Showers Expected
मेरठ में मौसम - फोटो : amarujala

विस्तार

मेरठ में मौसम का मिजाज लगातार बदला हुआ है। रविवार की देर रात हुई बारिश के बाद सोमवार की सुबह से आसमान पर काले बादल छाए रहे। हवा की रफ्तार बढ़ने से गर्मी और उमस से राहत मिली है।
विज्ञापन

 

चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय की वेधशाला प्रभारी अशोक गुप्ता के अनुसार, 25 अगस्त तक जिले में करीब 111 मिमी बारिश दर्ज की जा चुकी है। सोमवार सुबह 8:30 बजे तक 4 मिमी बारिश दर्ज हुई। उन्होंने बताया कि आने वाले दो दिन तक 25 से 30 मिमी तक बारिश हो सकती है।

विज्ञापन
Trending Videos

वहीं, सरदार वल्लभभाई पटेल कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के मौसम वैज्ञानिक डॉ. यूपी शाही का कहना है कि अगले दो दिन तक हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना बनी हुई है। कहीं-कहीं अधिक और कहीं कम बारिश हो सकती है। हवा की गति भी 15 से 20 किलोमीटर प्रति घंटे तक रहने का अनुमान है।

 

बारिश के चलते प्रदूषण के स्तर में कमी आएगी और तापमान भी सामान्य से नीचे जाएगा। इससे लोगों को गर्मी से राहत मिलेगी।

विज्ञापन

मेरठ में आज का दिनमान व मौसम
तापमान 25.4°C
न्यूनतम: 24.5°
उच्चतम: 27.6°
सूर्योदय  05:53 am
सूर्यास्त 06:49 pm
हवा की गति -24.1 km/h
आर्द्रता -98%
बारिश की संभावना -49%
चंद्रोदय -7:38pm
चंद्रास्त - 7:59 pm 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed