{"_id":"683d5b6ae4f5e9512e03ff50","slug":"meerut-dr-yudhveer-singh-appointed-team-india-manager-for-england-tour-2025-06-02","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Meerut: डॉ. युद्धवीर सिंह दूसरी बार बने टीम इंडिया के मैनेजर, इंग्लैंड दौरे पर होंगे शामिल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut: डॉ. युद्धवीर सिंह दूसरी बार बने टीम इंडिया के मैनेजर, इंग्लैंड दौरे पर होंगे शामिल
Mon, 02 Jun 2025 01:40 PM IST
डिंपल सिरोही
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
Published by: डिंपल सिरोही
Updated Mon, 02 Jun 2025 01:40 PM IST
सार
उत्तर प्रदेश क्रिकेट संघ के प्रशासक डॉ. युद्धवीर सिंह को बीसीसीआई ने इंग्लैंड दौरे के लिए भारतीय क्रिकेट टीम का मैनेजर नियुक्त किया है। यह मेरठ के लिए गर्व का क्षण है।
विज्ञापन
डाॅ. युद्धवीर सिंह
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
उत्तर प्रदेश क्रिकेट संघ (यूपीसीए) के प्रशासक डॉ. युद्धवीर सिंह को इंग्लैंड दौरे के लिए भारतीय टीम का मैनेजर नियुक्त किया गया है। वह 5 जून को टीम के साथ जुड़ेंगे और दौरे के लिए रवाना होंगे। वर्ष 2022 में भी युद्धवीर सिंह को आयरलैंड और इंग्लैंड दौरे के लिए भारतीय टीम का मैनेजर बनाया गया था। उनकी यह उपलब्धि उत्तर प्रदेश खासकर मेरठ के लिए गर्व की बात है।
विज्ञापन
डॉ. युद्धवीर सिंह यूपीसीए के आजीवन सदस्य हैं। इससे पहले संघ के सचिव और निर्देशक के रूप में काम कर चुके हैं। मेरठ के रहने वाले डॉ. युद्धवीर सिंह प्रदेश के तीसरे व्यक्ति हैं जिन्हें यह जिम्मेदारी बीसीसीआई की ओर से दी गई है।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: Meerut Crime News: सिपाही और होमगार्ड बिजलीघर में सोते मिले, एक कांस्टेबल निलंबित, पढें-अपराध संक्षेप
विज्ञापन
Trending Videos
इससे पहले 2005-06 में राजीव शुक्ला को यह जिम्मेदारी मिली थी और उनसे पहले 2002-03 में साउथ अफ्रीका में हुए वर्ल्ड कप में उत्तर प्रदेश के ज्योति बाजपेई ने टीम इंडिया के मैनेजर की जिम्मेदारी निभाई थी।
राजीव शुक्ला अभी भी आईपीएल सहित तमाम आयोजनों से सीधे जुड़े हुए हैं। वह बीसीसीआई के उपाध्यक्ष हैं। बीसीसीआई की ओर से टीम इंडिया के मैनेजर के तौर पर मिली जिम्मेदारी से डॉ. युद्धवीर सिंह अपने अनुभव से भारतीय क्रिकेट को अपनी सेवाएं दे सकेंगे।
इस मौके पर डॉ. युद्धबीर सिंह ने कहा कि उनके लिए यह बड़ी जिम्मेदारी है। वह अपने अनुभव से टीम इंडिया के मैनेजर के तौर पर बेहतरीन कार्य करने की कोशिश करेंगे। उन्होंने यह जिम्मेदारी मिलने पर बीसीसीआई के सभी पदाधिकारियों को धन्यवाद दिया है।